28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद महोत्सव 2023: फिल्मी गीतों पर कलाकारों ने मचाई धूम, झूम उठे दर्शक

Sharad Mahotsav 2023 news dholpur: धौलपुर. शरद महोत्सव 2023 में डांस एक्स फैक्टर एंड एफ 3 के अंतर्गत टीवी के कलाकारों ने एक से बढकऱ एक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

1 minute read
Google source verification
Sharad Mahotsav 2023: Artists created a stir on film songs, audience danced

शरद महोत्सव 2023: फिल्मी गीतों पर कलाकारों ने मचाई धूम, झूम उठे दर्शक

Sharad Mahotsav 2023 news dholpur: धौलपुर. शरद महोत्सव 2023 में डांस एक्स फैक्टर एंड एफ 3 के अंतर्गत टीवी के कलाकारों ने एक से बढकऱ एक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लिटिल चैम्प सादिया परवीन की प्रस्तुति को देखकर उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.चित्रा बंसल एवं डॉ.अनिल बंसल थे। जबकि विशिष्ठ अतिथि नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह रही। जबकि अध्यक्षता नगर परिषद आयुक्त किंगपाल सिंह राजोरिया ने की। इससे पूर्व सभापति ने अथितियों का माल्यार्पण एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में टीवी कलाकारों ने फिल्मी गानों पर एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आरबीएम ग्रुप भोपाल के कलाकारों ने गणपति बप्पा मोरया। कोई यहां नाचे नाचे सारी हसीन नाचे नाचे गाने बेतरीन प्रस्तुति दी। जिसे देख कर दर्शकों झूम उठे। कलाकार अभिषेक शर्मा गु्रप ने पंजाबी और हरियाणवी गानों पर एक से बढकऱ एक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा दिलवालों का दिल का करार लूटने, हम आए है यूपी बिहार लूटने। गाने की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। कलाकार निशा और सैम ने सालसा डांस की प्रस्तुतियां दीं। मारिया मारिया गाने पर डांस किया। संचालन जीत सिंह, रंजीत दिवाकर एवं अनिल मिश्रा ने किया।

सिद्धि प्रथम व नंदनी रही द्वितीय

निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सिद्धि शर्मा प्रथम, नंदनी तोमर द्वितीय एवं भोला तृतीय रही। जूनियर वर्ग में कीर्ति प्रथम, आनंद और रजत चौधरी द्वितीय, नेहा शर्मा एवं स्नेहा तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कर्ष सैन एवं कार्तिक संत्वना रहे। सोमवार दोपहर को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें सीनियर वर्ग में ऋतु प्रथम, स्नेहा चौधरी द्वितीय एवं नेहा तृतीय रही। जूनियर वर्ग में हेमलता कुशवाह प्रथम, नम्रता द्वितीय एवं आर्या तृतीय रहे।

Story Loader