
शरद महोत्सव: चरकुला नृत्य और फूलों की होली का दर्शकों ने उठाया आनंद
Sharad Mahotsav 2023 news dholpur: धौलपुर. शरद महोत्सव 2023 में फॉग चरकुला नृत्य, फूलों की होली कार्यक्रम का अयोजन हुआ। जिसका दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद आयुक्त किंगपाल सिंह राजोरिया रहे। जबकि अध्यक्षता सहायक नगर नियोजन मोहित शर्मा ने की। आयुक्त राजोरिया ने कहा कि शरद महोत्सव के दौरान चरकुला नृत्य की प्रस्तुति ने राजस्थान के विभिन्न अंचलों का समावेश किया गया है जिसे युवा पीढ़ी समझ सके। कार्यक्रम में गणेश वंदना, ब्रज वंदना, चरी, कालबेलिया, घूमर, मयूर का गाना, महारास, फूलों की होली आदि गानों पर प्रस्तुतियां दी।
ज्योति एवं निशा ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की सुन्दर प्रस्तुति दी, विमला ने राधा की सुन्दर प्रस्तुति दी तथा कविता ने सखी की सुन्दर प्रस्तुति दी। अर्चना, योगेश, सुजीत ने भगवान को बुलाने के लिए सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी। ज्योति, निशा विमला ने मयूर नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। ज्योति, निशा, विमला, कविता तथा अर्चना ने ब्रज के सुन्दर भजनों पर झूमते हुए बहुत सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ओ पालन हारे। मैं बरसाने की छोरी। जो है अलबेला मद नैनों वाला, जिसकी दीवानी है ब्रज की बाला वो कृष्णा है। इत्यादि गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इससे पहले दोपहर में नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें महिलाओं, बालिकाओं और बालकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और दौड़ लगाई। इसमें सीनियर वर्ग में नेहा कुशवाह प्रथम, नेहा द्वितीय एवं तृतीय शिवानी रही। जूनियर वर्ग में रितुल जैन प्रथम, सोनिया द्वितीय एवं सिद्धी तृतीय रही। बालकों में अर्जुन प्रथम, रामू द्वितीय एवं गौरव तृतीय रहे।
Published on:
21 Dec 2023 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
