28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद पूर्णिमा आज, चंद्रमा की रश्मियों से बरसेगा अमृत, लक्ष्मी व चंद्रमा का होगा पूजन

- पूर्णिमा से प्रारंभ होगा कार्तिक स्नान #Sharad Purnima 2022 news: धौलपुर. शरद पूर्णिमा पर्व नौ अक्टूबर को मनाया जाएगा। लक्ष्मी व चन्द्रमा का पूजन होगा। लोग शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की रश्मियों के नीचे खीर व अन्य प्रसादी रखेंगे व इनको प्रसाद स्वरूप ग्रहण करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Sharad Purnima today, nectar will rain from the rays of the moon, Lakshmi and the moon will be worshipped

शरद पूर्णिमा आज, चंद्रमा की रश्मियों से बरसेगा अमृत, लक्ष्मी व चंद्रमा का होगा पूजन

शरद पूर्णिमा आज, चंद्रमा की रश्मियों से बरसेगा अमृत, लक्ष्मी व चंद्रमा का होगा पूजन

- पूर्णिमा से प्रारंभ होगा कार्तिक स्नान

#Sharad Purnima 2022 news: धौलपुर. शरद पूर्णिमा पर्व नौ अक्टूबर को मनाया जाएगा। लक्ष्मी व चन्द्रमा का पूजन होगा। लोग शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की रश्मियों के नीचे खीर व अन्य प्रसादी रखेंगे व इनको प्रसाद स्वरूप ग्रहण करेंगे। मान्यतानुसार शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की रश्मियों से अमृत बरसता है। इस दिन चन्द्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है।

ज्योतिषचार्य पंडित महेन्द्र शास्त्री के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास किया था। श्रद्धालु पूर्णिमा का व्रत रखेंगे। इस दिन से पूरे माह चलने वाले कार्तिक स्नान की शुरुआत होगी। हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे।होंगे स्नान, पर्व और व्रतकार्तिक महीने में कार्तिक स्नान पूर्णिमा से शुरू होगा। श्रद्धालु पवित्र नदियों, तालाबों में अलसुबह स्नान करते हैं। घरों में लोग नहाने के पानी में गंगाजल मिश्रित कर स्नान करेंगे।

कार्तिक महीने में करवा चौथ, तुलसी त्रिरात्रि व्रत, भीष्म पंचक व्रत, आंवला नवमी, देव उठनी एकादशी पर्व समेत अन्य व्रत व पूजन अनुष्ठान होंगे। वहीं धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, भाई दूज पर्व होंगे। 24 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण व 8 नवम्बर को चन्द्र ग्रहण होगा।मंदिरों पर होंगे आयोजनशरद पूर्णिमा के दिन शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन व रंगीन रोशनी से सजाने का कार्य चल रहा है।

देव प्रतिमाओं का अभिषेक, पूजन, शृंगार, आरती के आयोजन होंगे। कई मंदिरों में जागरण होगा। दूध, चावल व चीनी से तैयार होने वाली खीर के प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में होगा। शहर में मचकुंड स्थित लाड़ली जगमोहन मंदिर, रानीगुरु मंदिर, राजगुरु मंदिर, राधाबिहारी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे।