
- रसद विभाग की टीम ने आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर किए जप्त
धौलपुर. शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ रसद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पीतांबरा कॉलोनी स्थित एक दुकान पर छापा मारा। जहां कार्रवाई के दौरान मौके से आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। साथ ही अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण भी बरामद कर जप्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से रिफिलिंग कर व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस बेची जा रही थी। रसद विभाग की टीम के पहुंचते ही दुकानदार मौके से फरार हो गया। टीम ने दुकान को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई प्रवर्तन अधिकारी गजेंद्र शर्मा और जगदीश शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रवर्तन निरीक्षक जीतेन्द्र फौजदार और जीतेन्द्र गोठवाल भी शामिल रहे। विभाग की ओर से बताया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करना और अवैध रिफिलिंग करना कानूनन अपराध है।
Published on:
27 Feb 2026 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
