
चंबल के बीहड़ों में स्थित यह शिवलिंग है खास, दिन में तीन बार बदलता है रंग
चंबल के बीहड़ों में स्थित यह शिवलिंग है खास, दिन में तीन बार बदलता है रंग
धौलपुर. धौलपुर शहर के पास चंबल के बीहड़ों में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है। यह शिवलिंग सुबह के समय लाल, दोपहर में केसरिया और रात को सांवले रंग का हो जाता है। बरसों पुराना यह शिवलिंग शहर व आस-पास के क्षेत्र में लोगों की आस्था का बड़ा केन्द्र है। चकित करता है शिवलिंग का दिन में तीन बार रंग बदलनायह शिवलिंग दिन में तीन बार अपना रंग को बदलता है। हालांकि वैज्ञानिक भी अब तक इस बात का पता नहीं लगा सके हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है। महंत मनोजदास ने बताया कि कई बार यहां शोध किया गया लेकिन, शिवलिंग के रहस्य से पर्दा अब तक नहीं उठ पाया है। कहते हैं कि इस रहस्यमयी शिवलिंग के दर्शन करने मात्र से इंसान की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।खुदाई हुई तो बढ़ती गई चौड़ाईमहंत के अनुसार यह शिवलिंग स्वयंभू प्रकट हुआ था। तत्कालीन राजाओं ने इसे दूसरी जगह स्थापित करने के लिए खुदाई कराई। हालांकि, खुदाई होने के साथ ही शिवलिंग की चौड़ाई भी बढ़ती गई। अब यहां बड़ा मंदिर बनवाया गया है।मनचाहा जीवनसाथी मिलने की है मान्यताइस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी यहां मनचाहे जीवनसाथी की कामना ले कर आता है उसे बाबा भोलेनाथ पूरी करते हैं। सोमवार एवं शिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
Situated in the ravines of Chambal, this Shivling is special, it changes color three times a day.
Published on:
01 Mar 2022 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
