
दिनभर नहीं दिखे सूर्य नारायण, शाम को दर्शन देकर बादलों में छिपे वापस
धौलपुर. मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड के बढऩे से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ठंड के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। शरद हवाओं के चलते ठंड लगातार बढ़ रही है। दूसरे दिन मंगलवार को भी सूर्य नारायण के दर्शन नहीं हुए। शाम के समय बादलों से बाहर आए लेकिन कुछ मिनट बाद भी वापस छिप गए। उधर, ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कस्बे के बाजार में दुकानों पर भी दिन भर लोग अलाव के चारों और झुंड लगाकर बैठे रहे। लगातार बढ़ रही। ठंड से जहां एक और लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर मवेशियों के लिए बढ़ती ठंड समस्या बनी हुई है। जनवरी माह शुरू होते ही शरद ऋतु अपने पूरे शबाब पर आ चुकी है, जहां एक और बढ़ती सर्दी किसानों के लिए रवि की फसल सरसों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर गेहूं की फसल के लिए बढ़ती ठंड पैदावार के लिए बहुत ही उपयुक्त बताई जाती है लेकिन सब्जियों के लिए बढ़ती ठंड हानिकारक साबित होती है।
अलाव तापते नजर आए लोग
शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। यहां रेलवे स्टेशन पर कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें विलम्ब से चली जिससे यात्री परेशान दिखे। वहीं, रेल यात्री बाहर चाय की दुकानों के सामने जल रहे अलाव पर ठण्ड से बचाते हुए दिखे। वहीं, शहर में विभिन्न स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। जगन तिराहा, हनुमान तिराहा, अस्पताल रोड, पुराना शहर, सब्जी मण्डी, बस स्टैण्ड, हनुमान तिराहा, संतर रोड व जगदीश तिराहे पर लोग अलाव के सहारे खड़े दिखे।
शहरी ओलम्पिक खेलों में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन लिंक जारी
राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया गया है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेलों के आयोजन के लिए मुख्य सचिव एवं शासन प्रमुख सचिव युवा खेल मामले ने वीसी आयोजित की। इसमें उन्होंने खेलों में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से जारी लिंक राजओलम्पिक डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन है। उन्होंने बताया कि इसमें शहरी क्षेत्र के खिलाड़ी या टीम का रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी तक करवा सकते हैं। शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन 26 से 31 जनवरी तक निकाय स्तर पर, 13 से 16 फरवरी तक जिला स्तर और 25 से 28 फरवरी को राज्य स्तर पर होगा।
Published on:
03 Jan 2023 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
