18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश की दस जिलों की टीम दिखाएंगी दमखम, जवाहर नवोदय में दो दिवसीय संभाग संकुल प्रतियोगिता शुरू

बाड़ी रोड स्थित स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संभाग संकुल खो-खो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को प्राचार्य प्रभारी हुपेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इससे पूर्व शारीरिक शिक्षक राजकुमार पाराशर एवं तमन्ना रजक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्य का सम्मान किया।

2 min read
Google source verification
प्रदेश की दस जिलों की टीम दिखाएंगी दमखम, जवाहर नवोदय में दो दिवसीय संभाग संकुल प्रतियोगिता शुरू

प्रदेश की दस जिलों की टीम दिखाएंगी दमखम, जवाहर नवोदय में दो दिवसीय संभाग संकुल प्रतियोगिता शुरू

धौलपुर. बाड़ी रोड स्थित स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संभाग संकुल खो-खो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को प्राचार्य प्रभारी हुपेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इससे पूर्व शारीरिक शिक्षक राजकुमार पाराशर एवं तमन्ना रजक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्य का सम्मान किया। प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। खेल खेलने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ्य रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इस तरह खेल हमारे जीवन को सफल बनाने में सहायक है। प्रभारी राजकुमार पाराशर व तमन्ना रजक ने बताया कि दो दिवसीय फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग संकुल की 10 टीमें छात्र वर्ग 14, 17 एवं 19 में भाग ले रहीं है। जिनमें राजसमंद, टोंक, उदयपुर, बांसवाड़ा प्रथम, पाली, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, कोटा, करौली, झालावाड़, दौसा, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बांरा एवं धौलपुर की टीमें ने भाग लिया। वरिष्ठ शिक्षक अंजनी कुमार गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया।


‘जन आक्रोश रैली से भ्रष्ट सरकार को जगाने का काम करेगी भाजपा’

धौलपुर जिला भाजपा कार्यालय पर जन आक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक हुई है। बैठक में जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता की आवाज बनते रहे है ंऔर बने रहे रहेंगे। इसीलिए कांग्रेस के अत्याचारों से जनता में काफी आक्रोश है। उसी जनता के आक्रोश को प्रदेश की कुशासित कांग्रेस को जन आक्रोश रैली से जिला कलक्ट्रेट का घेराव करके सरकार को जगाने का काम करेंगे। जिला प्रभारी जवाहर सिंह ने जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। पीएम के मन की बात कार्यक्रम को भी 100 व्यक्तियों के साथ शक्ति केंद्र स्तर पर सुनने के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। संचालन पूर्व विधायक व जिला महामंत्री सुखराम कोली ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमीति सदस्य विशंबर दयाल शर्मा, जन आक्रोश रेली के जिला संयोजक प्रशांत सिंह परमार, कार्यक्रम संयोजक किशन चंद शर्मा, पूर्व विधायक रानी कोली, नेता प्रति पक्ष कुक्कू शर्मा आदि मौजूद थे।