
गाड़ी वाला नहीं आया....की आवाज पडऩे लगी मध्यम
धौलपुर. शहरी सीमा में नगर परिषद के घर-घर से कचरा एकत्र करने वाले ऑटो टिपर मनमर्जी से संचालित हो रहे हैं। ऑटो टिपर शहर में आमजन बाद में पहले खास लोगों की कॉलोनी और गलियों में प्रतिदिन जाकर कचरा एकत्र करते हैं। समय बचने पर आमजन की बारी आती है। शहर में इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। ऑटो टिपर चालकों को लोग कहते हैं लेकिन वह अनसुना कर देते हैं। जिसकी वजह से घरों में एक सप्ताह तक कचरा सड़ांध मारता रहता है। नगर परिषद अधिकारियों से कहने के बाद मुश्किल से यह गलियों में घुसते हैं। इस व्यवस्था के चलते लोग परेशान हैं। गौरतलब रहे कि धौलपुर शहर में पहले ही सफाई को लेकर अव्यवस्था रहती है। यहां नियमित सफाई कर्मियों के साथ अस्थाई कर्मी भी कार्यरत हैं। लेकिन इसके बाद भी कई इलाकों में सफाई नहीं हो पाती है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर साफ नजर आ जाएंगे।
घरों से कचरा करना होता संग्रहण
प्रदेश में ज्यादातर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र में घरों से कचरा संग्रहण के लिए ऑटो टिपर की व्यवस्था की गई है। ये ऑटो टिपर प्रत्येक वार्डों में घूमते हैं और सूखा और गीला कचरा एकत्र करते हैं। ऑटो टिपर कचरा एकत्र करने के बाद संबंधित डंपिंग एरिया डाल कर आते हैं। यह प्रक्रिया प्रतिदिन रहती है। लेकिन शहर में ऑटो टिपर पूर्व की तरफ कचर संग्रहण नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर लोग नाखुश हैं। उधर, ऑटो टिपर देख एईएन रतन सिंह को फोन किय तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला।
घरों का कचरा लोग सडक़ों पर डाल रहे
नियमित रूप से कचर संग्रहण नहीं होने से लोग परेशान होकर कचरे को सडक़ किनारे डाल देते हैं। कई दफा लोग आसपास के खाली पड़े भूखण्डों में डाल जाते हैं। जिससे दूसरे लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। वहीं, शहर में रविवार को अवकाश के चलते सफाई नहीं होने से दूसरे दिन जगह-जगह कचरे के ढेर लग जाते हैं। अधिक कचरा एकत्र होने पर ऑटो टिपरों को सार्वजनिक स्थलों से कचरा उठाने में लगा दिया जाता है। इससे कचरा संग्रहण का नियमित कार्य प्रभावित होता है।
शहर में चल रहे 16 ऑटो टिपर
नगर परिषद के पास 16 ऑटो टिपर हैं। ये ऑटो टिपर सुबह से ही वार्डों में जाकर घरों से कचरा उठाते हैं। इसमें से 3 से 4 खराब पड़े हुए हैं। उधर, कुछ ऑटो टिपर का म्यूजिक सिस्टम खराब होने की वजह से लोगों को गाड़ी आने की जानकारी नहीं हो पाती है। वहीं, शहर में 200 नियमित व 160 ठेके पर लगे हुए हैं। जो शहर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं। हालांकि, शहर के विस्तार की वजह से अब इनकी संख्या कम पडऩे लगी है।
- ऑटो टिपर कुछ खराब पड़े हैं। जिससे समस्या आ रही है। जिन कॉलोनी या मोहल्लों में नहीं जा रहे, इसकी संबंधित एईएन से जानकारी कर व्यवस्था को दुरस्त किया जाएगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
- किंगपाल सिंह, आयुक्त, नगर परिषद धौलपुर
Published on:
28 Aug 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
