
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;
अतिक्रमण रोकने में पालिका नहीं ले रही दिलचस्पी
शिकायत के बावजूद साधी चुप्पी
dholpur, सरमथुरा. हाइवे के किनारे सरकारी भूमि खाली पड़ी है तो संबंधित विभाग को देखभाल करनी होगी, नहीं तो कीमती जमीन पर भूमाफियाओं की नजर लग सकती है। क्योंकि उपखंड मुख्यालय में चर्चित भू माफिया शहर में सिवायचक, चारागाह व वनभूमि को अवैध रूप से भूमि कब्जाने की फिराक में है। हाइवे स्थित खरेर नदी के समीप सडक़ किनारे खाली पड़ी जमीन पर भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है, जो राजस्व रिकॉर्ड में एनएच के नाम इन्द्राज है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भूमाफिया गैंगसा का कचरा डाल रहा है। जिससे सदियों पुराना रास्ता तो प्रभावित हो ही रहा है, बल्कि भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
कस्बा के लोगों ने सदियों पुराना मुख्य रास्ता बंद होने के कारण एक माह पूर्व सरमथुरा एसडीएम अल्का श्रीवास्तव को लिखित में शिकायत देकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को रोकने की गुहार लगाई थी, लेकिन एक माह गुजरने के बाद न तो प्रशासनिक अधिकारियों ने ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने की कवायद की और न ही पालिका प्रशासन ने कोई दिलचस्पी ली, जबकि शहर में सिवायचक, चारागाह व वनभूमि पर कब्जे का दौर जारी है। हकीकत यह है कि शहर में सिवायचक, चारागाह व वनभूमि के फर्जी पट्टे बनाने के लिए एक गिरोह सक्रिय है, जो भूमाफियाओं से सांठ-गांठ कर फर्जी पट्टों से रजिस्ट्री करा कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लेते हंै। उनके इस कार्य में प्रशासन का भी सहयोग मिला हुआ है। भूमाफिया हाइवे किनारे की कीमती जमीनों पर कुटरचित दस्तावेजों से अतिक्रमण की वारदात को अंजाम देने में लगे हैं।
वनभूमि पर बसी कई कॉलोनी, अब विभाग बेबस
कस्बा में वनभूमि पर कई कॉलोनियां बसी हुई हैं साथ ही गैंगसा मशीन भी संचालित हो रही है। यही नहीं इन कॉलोनियों में लोगों को बिजली, पानी, सडक़ की सुविधा भी मिल रही है, लेकिन न तो वनविभाग के अधिकारियों ने ही इन लोगों को बेदखल करने की कोशिश की है न ही प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर कभी संज्ञान लिया है। हकीकत यह है कि वनभूमि पर बसावट होने के बाद विभाग भी बेबस बना हुआ है। जिसका फायदा भूमाफियाओं को मिल रहा है।
कृषि भूमि पर धड़ल्ले से कट रही कॉलोनियां
नगर पालिका क्षेत्र में बिना कन्वर्जन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से कॉलोनियां काटी जा रही हैं। कस्बा के अवधूत गिरि आश्रम, खरेर नदी, हाइवे, मोठियापुरा रोड, बाइपास आदि स्थानों पर नगर पालिका अधिनियम के विपरीत कृषि भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है। जिससे सरकार को तो राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि नगर पालिका अधिनियम के अनुसार कृषि भूमि पर बिना कन्वर्जन व बिना नक्शा पास कराएं प्लाटिंग काटना अवैध है।
हाइवे किनारे खाली जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायत नहीं मिली है, हाइवे की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं होने दी जाएगी। शहर में नियमों के विपरीत कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है तो उचित कार्रवाई करेंगे।
-अल्का श्रीवास्तव, एसडीएम सरमथुरा
Published on:
18 Jan 2026 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
