7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल किनारे बसा पुराना शहर, फिर भी पानी का संकट, पानी सप्लाई की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

धौलपुर. चंबल नदी के किनारे बसा पुराना शहर में पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान है। चंबल के किनारे होने के बाद भी वहा पर दो दिन छोडकऱ पानी की सप्लाई दी जा रही है। जिससे स्थानीय लोग गर्मी के मौसम में परेशान हो रहे हैं। जबकि पुराना शहर में पानी की सप्लाई देने के लिए जलदाय विभाग की ओर से 11 लाख लीटर पानी की टंकी बनाकर तैयार की है। उसके बाद भी स्थानीय लोगों को पानी की समस्या से परेशान हैं।

2 min read
Google source verification
 The old city situated on the banks of Chambal, yet the water crisis, people protested for the demand of water supply

चंबल किनारे बसा पुराना शहर, फिर भी पानी का संकट, पानी सप्लाई की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

धौलपुर. चंबल नदी के किनारे बसा पुराना शहर में पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान है। चंबल के किनारे होने के बाद भी वहा पर दो दिन छोडकऱ पानी की सप्लाई दी जा रही है। जिससे स्थानीय लोग गर्मी के मौसम में परेशान हो रहे हैं। जबकि पुराना शहर में पानी की सप्लाई देने के लिए जलदाय विभाग की ओर से 11 लाख लीटर पानी की टंकी बनाकर तैयार की है। उसके बाद भी स्थानीय लोगों को पानी की समस्या से परेशान हैं।

पुराना शहर में दो महीने से पानी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पीने से लेकर घरेलू काम के लिए लोगों को सरकारी नल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उधर, जलदाय विभाग की ओर से सुबह-शाम पानी की सप्लाई देने का प्लान तैयार किया गया है। लेकिन सुबह 5.30 बजे पानी सप्लाई दी जाती है। लेकिन 20 मिनट की सप्लाई में ऊपर क्षेत्र में बसे मकान में पानी नही पहुंच पाता है। जिससे उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन उनको चंबल के किनारे रहने के पानी भी पानी की समस्या को देखना पड़ रहा है।

मिट्टी युक्त पानी आने की शिकायत

जलदाय विभाग की ओर से पुराना शहर में रहने वाले लोगों के लिए पानी की सप्लाई देने के लिए टंकी लगाई गई हैै। जिससे पुराना शहर में सभी को पानी की सप्लाई दी जा सकें। लोगों की शिकायत है कि सुबह-शाम जलदाय की ओर से दी जाने वाली सप्लाई में मिट्टीयुक्त पानी की सप्लाई की जाती है। जिससे लोगो पीने के लिए उसका सेवन नही कर पा रहे है। काफी लोगों ने विभाग के लिए विरोध जताया।

दो दिन छोडकऱ शाम को पानी सप्लाई

पुराना शहर में शाम हो दी जाने वाली पानी सप्लाई एक-दो दिन छोडकऱ दी जाती है। जिससे गर्मी में लोग व्याकुल दिखाई देते है। शहर में तापमान में 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इस समय पानी की खासी जरुरत है। चंबल के किनारे पुराना शहर बसा होने के बाद भी पानी के लिए तरसता दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर वहा पर रहने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया।

- पुराने शहर इलाके में सुबह नियमित पेयजल सप्लाई हो रही है। शाम के समय अतिरिक्त सप्लाई है तो मांग के अनुसार होती है। अगर लोगों की मांग है तो शाम को नियमित सप्लाई करने का प्रयास होगा।

- जोगेन्द्र मीणा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग धौलपुर--------