28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू, भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए लाखन

नामांकन का दौर समाप्त होने के साथ नेताओं के पाटियां बदलने का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा नेता और पूर्व बसेड़ी प्रधान लाखन सिंह खिडौरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री की मौजूदगी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा डालकर पार्टी ज्वाइन कराई।

less than 1 minute read
Google source verification
नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू, भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए लाखन

नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू, भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए लाखन

धौलपुर. नामांकन का दौर समाप्त होने के साथ नेताओं के पाटियां बदलने का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा नेता और पूर्व बसेड़ी प्रधान लाखन सिंह खिडौरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री की मौजूदगी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा डालकर पार्टी ज्वाइन कराई। लाखन सिंह पूर्व में कांग्रेस में थे लेकिन करीब डेढ़ साल पहले बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा के साथ विवाद के चलते पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। खिड़ौरा ने बाड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी के लिए भी दावेदारी जता रहे थे। बाड़ी में क्षेत्रीय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के अंतिम समय में भाजपा में शामिल होने से इलाके राजनीतिक आंकड़े बिगड़ गए। भाजपा ने बाद में उन्हें बाड़ी सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। उधर, बाड़ी विधायक के भाजपा में जाने के साथ ही सोमवार को बाड़ी नगर पालिकाध्यक्ष, कई पार्षद और पंचायत समिति प्रधान ने भाजपा में शामिल हो गए।


खिलाड़ी राम बैरवा की वजह से छोड़ी पार्टी: खिडौरा

पूर्व प्रधान लाखन सिंह ने कहा कि बसेड़ी में जो घटनाक्रम बदले थे, उसमें विशेष भूमिका विधायक खिलाड़ीराम बैरवा की रही थी। उस वजह से पूरा ब्लॉक कांगे्रस छोडकऱ भाजपा में चला गया था। आज घर वापसी पर खुशी महसूस हो रही है। भाजपा में शामिल होने के बाद भी लोग उन्हें कांग्रेस की वजह से पहचानते थे। कहा कि भाजपा में डेढ़ साल बड़ी मुश्किल से काटी। आपको बता दें कि इससे पहले बाड़ी से भाजपा टिकट के दावेदार प्रशांत परमार ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने उन्हें बाड़ी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है। यहां कांग्रेस विधायक मलिंगा के पार्टी छोडऩे पर स्थिति समीकरण बदल गए।