
जिस बाजार में की फायरिंग, वहां कान पकड़वा कर पुलिस ने घूमाया
dholpur, बसेड़ी. कस्बे में गत रविवार रेडीमेड कपड़े के शोरूम समेत अन्य स्थानों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बाइक सवार आरोपितों ने सरे बाजार फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। थाना प्रभारी ने गिर्राज प्रसाद ने बताया कि गत रविवार को मनिहार गली स्थित कपड़े के शोरूम में व्यापारी दीपक गर्ग एवं एक स्वर्णकार की दुकान सहित बाजार में वारदात हुई थी। घटना को लेकर आधा दर्जन स्थानों पर पर फायरिंग घटना घटित हुई थी।
जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम घोषित कर कार्रवाई की गई। विधान सभा चुनाव के मध्य नजर सिहौली के पास अन्तराज्यीय सीमा पर नाकाबन्दी के दौरान आरोपित ओमकार पुत्र विजय सिंह सिंह ठाकुर निवासी हरजूपुरा थाना बसेड़ी को धरदबोचा। जांच करने पर कब्जे से एक कट्टा व एक कारतूस 315 बोर जप्त किया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि रविवार को मनिहार गली में कपड़े के शोरूम में जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर कस्बे में अपने नाम की दहशत फैलाई थी।
इसी तरह दूसरा आरोपी भगवान दास अमृतलाल निवासी चंदेली पूरा थाना डांग वसई को मुखबिर की सूचना पर एसआई युद्धवीर सिंह ने धौर हरजूपुरा सडक़ मार्ग से पकड़ लिया। कब्जे से आरोपित 315 बोर कट्टा एवं एक कारतूस के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तस्तीक के लिए घटनास्थल पर दोनों आरोपियों को ले जाया गया, जहां उन्होंने दहशत का माहौल फैलाने का प्रयास किया था। लोगों के बीच दहशत का माहौल न रहे। इसके लिए दोनों आरोपियों को पैदल बाजार में होकर लाया गया।
रंगदारी के लिए बना रहे थे नया गिरोह
पूछताछ में सामने आया कि पकड़े आरोपित रंगदारी वसूलने के लिए नया गिरोह बना रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में नामी बदमाशों का लगभग खात्मा हो चुका है। उसी की तर्ज पर कुछ इलाके में नई युवा दहशत का माहौल फैला कर रंगदारी की तैयारी को लेकर इस तरह भय का वातावरण की तैयारी में जुटे हुए थे। उन्होंने बताया कि इसमें अभी और भी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं जिन पर पुलिस जांच में जुटी है। कार्रवाई में एएसपी (एडीएफ) देवेन्द्र राजावत की भूमिका रही।
Published on:
12 Oct 2023 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
