4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यस्त चौराहों पर नहीं सुधर रहे हालात, जाम बन रहा सिरदर्द

शहर में व्यस्त चौराहों पर अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। ट्रेफिक पुलिस एक तरह से फेल साबित हो रही है। जहां प्रतिदिन जाम जैसे हालात बन रहे हैं, वहां यातायात पुलिस हालात नहीं सुधार पा रही है। हाल ये है कि प्वाइंटों पर वीआईपी मूवमेंट के समय ट्रेफिक कर्मी नजर आते हैं,

2 min read
Google source verification
व्यस्त चौराहों पर नहीं सुधर रहे हालात, जाम बन रहा सिरदर्द Situation is not improving at busy intersections, traffic jams are becoming a headache

- प्वाइंटों पर नदारद रहते हैं यातायात कर्मी

धौलपुर. शहर में व्यस्त चौराहों पर अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। ट्रेफिक पुलिस एक तरह से फेल साबित हो रही है। जहां प्रतिदिन जाम जैसे हालात बन रहे हैं, वहां यातायात पुलिस हालात नहीं सुधार पा रही है। हाल ये है कि प्वाइंटों पर वीआईपी मूवमेंट के समय ट्रेफिक कर्मी नजर आते हैं, बाकी समय यातायात अपने हिसाब से संचालित रहता है। रविवार को भी शहर में कुछ व्यस्त स्थान जिसमें गुलाब बाग, जगदीश तिराहा और राजाखेड़ा खेड़ा बाइपास पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन जाम में फंसे रहे जिससे लोग परेशान दिखे। यहां राजाखेड़ा बाइपास पर करीब आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।

प्वाइंटों पर नहीं दिखाई देते ट्रेफिक कर्मी

शहर में कई व्यस्त प्वाइंट हैं और यहां व्यवस्था के लिए यातायात कर्मी लगा रखे हैं लेकिन वह शक्ल दिखा नदारद बने रहते हैं। बड़ी सब्जी मण्डी से फुटओवरब्रिज के नीचे जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। यहां ट्रेफिक कर्मी का प्वाइंट है लेकिन वह नजर नहीं आता है। हाल ये रहता है कि यहां पर मण्डी और निजी बस और ऑटो के संचालन होने से यहां बीच-बीच में जाम की स्थिति बन जाती है। इसी तरह वाटरवक्र्स चौराहे पर यातायात की गुमटी बनी है लेकिन यहां चौराहे पर ट्रेफिक कर्मी दिखाई नहीं पड़ता है। जबकि यहां ट्रेफिक लाइट बंद होने से वाहनों को निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

गलत तरीके वाहन खड़े होने से लगता है जाम

शहर के व्यस्त मार्गों में शुमार राजाखेड़ा बाइपास की स्थिति भी किसी से छुपी नहीं है। यहां चौराहे पर अव्यवस्था के कारण जाम जैसे हालात बने रहते हैं। यहां फ्लाईओवर से आसपास गलत तरीके से वाहन खड़े रहने और निजी बसों के सडक़ पर खड़ा कर सवारियों के बैठाने से भी जाम की स्थिति बनती है। बुधवार को यहां करीब आधा घंटे से अधिक समय तक जाम बना रहा है लेकिन जिम्मेदार नजर नहीं आए।

गुलाब बाग चौराहे पर वाहनों का जमघट

शहर के सबसे व्यस्त चौराहा गुलाब बाग पर यातायात अव्यवस्थित रहता है। जबकि यहां फ्लाईओवर के नीचे ही अस्थाई ट्रेफिक कार्यालय बना हुआ है लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। हाल ये है कि ट्रेफिक कर्मी कार्यालय के सामने खड़े रहते हैं लेकिन वह कोई हरकत नहीं करते हैं। बाड़ी और भरतपुर की तरफ जाने वाली बसें यहां चौराहे पर आकर खड़ी हो जाती है, जिससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी आती है। इसी तरह जगदीश तिराहे पर भी एक साइड के अतिक्रमण की चपेट में आने से यहां भी ट्रेफिक की स्थिति बदहाल बनी हुई है।