
जिला रसद अधिकारी ने जांच को बनाई टीम
धौलपुर. शहर में घरेलू गैस की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से हो रही 25 से 30 रुपए की अवैध वसूली को लेकर रसद विभाग ने मामले की जांच करने टीम बनाई गई है, जो मामले की जांच कर जिला रसद अधिकारी को रिपोर्ट देंगे।
राजस्थान पत्रिका ने शनिवार के अंक में ‘घरेलू गैस की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। जिसमें घरेलू गैस की होम डिलीवरी के नाम पर डिलीवरी मैनों की उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता कर सिलेंडर के तय निर्धारित शुल्क ८२२.५० के बजाय ८५० रुपए लिए जाने का मामला उजागर किया था। जिस पर जिला रसद अधिकारी कल्याण सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। जो मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें गैस एजेंसी दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
18 Feb 2025 06:58 pm
Published on:
18 Feb 2025 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
