10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने मकान से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, दिवाली मनाने गया हुआ था परिवार

शहर में निहालगंज थाना अंतर्गत सूर्य नगर कॉलोनी स्थित एक सूने मकान से चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए। यहां किराये पर रह रहा परिवार दिवाली मनाने घर गया हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
सूने मकान से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, दिवाली मनाने गया हुआ था परिवार Thieves took away jewelery worth lakhs from an abandoned house, the family had gone to celebrate Diwali

धौलपुर. शहर में निहालगंज थाना अंतर्गत सूर्य नगर कॉलोनी स्थित एक सूने मकान से चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए। यहां किराये पर रह रहा परिवार दिवाली मनाने घर गया हुआ था। पीडि़त ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीडि़त भूपेन्द्र दुबे ने बताया कि वह मयूरी स्कूल के सामने सूर्य नगर कॉलोनी में अपने बहनोई के मकान में किराये पर रहता है। 30 अक्टूबर को वह अपने गांव कठूमरा दिवाली मनाने चला गया था।31 अक्टूबर की रात अज्ञात जने घर का ताला तोड़ अंदर घुस गए। चोर कमरे में पत्नी के रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। इसमें एक सोने की जंजीर, दो मंगलसूत्र, कान के वृजवाला, तीन अंगूठी, कुण्डल और 10 तौले चांदी की पायल तथा 27 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए। रिपोर्ट में पीडि़त ने एक व्यक्ति पर विवाद होने पर वारदात करने का अंदेशा जताया है।