27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: यातायात पुलिस ने शहर में की कार्रवाई, त्योहार पर यातायात वन-वे

बाजारों में मनमर्जी से सडक़ों पर वाहन खड़ा करने वालों पर यातायात पुलिस ने एक्शन लिया। ट्रेफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त कर यातायात कार्यालय पहुंचाया। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हडक़ंप मच गया।
2 min read
Google source verification
Dholpur news

पार्क के पास रास्ते में खड़े चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई करती यातायात पुलिस

धौलपुर. शहर के बाजारों में मनमर्जी से सडक़ों पर वाहन खड़ा करने वालों पर यातायात पुलिस ने एक्शन लिया। ट्रेफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त कर यातायात कार्यालय पहुंचाया। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हडक़ंप मच गया। जिस पर कई वाहन चालक को खुद ही अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर हो गए।

पुलिस ने पैलेस के सामने व्हाइट लाइन से आगे सडक़ पर ठेला खड़े करने वालों को अंतिम चेतावनी दी। यहां फल और सब्जी विक्रेता ठेले वाले सडक़ों पर आगे वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे स्टेशन मार्ग की तरफ जाने वाले रास्ते पर शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात पुलिस ने पैलेस रोड और पुरानी सब्जी मंडी में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की। टीआई बलविंदर सिंह मय जाब्ते क्रेन लेकर पहुंचे और यहां पार्क के पास सडक़ पर खड़ी कार को क्रेन से पुलिंग करवा कर कार्यालय भिजवाया दिया। गाडिय़ां जब्त होने की खबर से बाजार में हडक़ंप मच गया। जिस पर कई वाहन चालक खुद ही वाहनों को निकाल ले गए। गौरतलब रहे पत्रिका ने गत दिनों शहर में ट्रेफिक अव्यवस्था को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।

निहालेश्वर मंदिर पर लगा जाम, ट्रेफिक कर्मी भागते पहुंचा

शहर में पुरानी सब्जी मंडी और पार्क की तरफ से आने वाले ट्रेफिक से यहां निहालेश्वर मंदिर से हनुमान तिराहे तक बुधवार शाम करीब 4 बजे वाहनों की कतार लग गई। इस बीच मंडी की तरफ से एक पुलिस वाहन जो कोर्ट कैम्पस की तरफ जा रहा था, वह भी फंस गया। जाम की सूचना पर प्वाइंट पर तैनात कार्मिक बाइक लेकर मौके पर पहुंचा और फिर वाहनों को निकलवाया। उधर, हनुमान तिराहे पर भी आड़े-तिरछे वाहनों के खड़े होने से वाहन फंस गए। यहां होमगार्ड पसीना बहाता दिखाा। यहां पास में लाल बाजार के कॉर्नर पर एक पेटीज की दुकान के बाहर गलत तरीके से प्रतिदिन बाइकें और कार खड़ी होती है, जिससे रोजाना यहां ट्रेफिक जाम लगता है। इसी तरह पुराना पोस्ट ऑफिस के पास भी जाम की स्थिति बन जाती है।

त्योहार के चलते किया वन-वे

उधर, रक्षा बंधन त्योहार के चलते ट्रेफिक पुलिस ने बुधवार को यहां पुरानी सब्जी मंडी में भारी ट्रेफिक और खरीदारों की भीड़ के चलते वन-वे ट्रेफिक कर दिया। पैलेस की तरफ से आने वाले वाहनों को चूड़ी मार्केट की तरफ जाने पर रोक लगा दी। इन वाहनों को पार्क की एक तरफ से निकाला जा रहा है। यह व्यवस्था त्योहार तक रहेगी। यहां पार्क के पास खड़े होने वाले वाहनों को भी हटवाया गया।