10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो सगी बहिनों का अपहरण कर ढाई माह तक बंधक बना करता रहा बलात्कार

जिले के कंचनपुर थाना इलाके के एक गांव की दो सगी बहिनों के साथ करीब ढाई माह तक बंधक बनाकर बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी के चंगुल से भागकर माता-पिता के पास पहुंची छोटी नाबालिग लडक़ी ने घटना से परिजनों को अवगत कराया।

2 min read
Google source verification
gangrape in dholpur, dholpure news dholpur

दो सगी बहिनों का अपहरण कर ढाई माह तक बंधक बना करता रहा बलात्कार

दो सगी बहिनों का अपहरण कर ढाई माह तक बंधक बना करता रहा बलात्कार
चंगुल से छूटी एक बालिका ने बताई आपबीती, एक ***** अब भी आरोपितों के पास
धौलपुर. जिले के कंचनपुर थाना इलाके के एक गांव की दो सगी बहिनों के साथ करीब ढाई माह तक बंधक बनाकर बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी के चंगुल से भागकर माता-पिता के पास पहुंची छोटी नाबालिग लडक़ी ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। दोनों बहिनों के साथ हुए घिनोने कृत्य की घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीडि़त परिवार ने कंचनपुर थाना पुलिस के समक्ष 13 जुलाई को नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता की मां ने आरोपी के चंगुल में फंसी बड़ीबेटी को मुक्त कराने की भी गुहार
लगाई है।
पीडि़ता बहनों के पिता ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी दो बेटियां, जिसमे छोटी 16 वर्ष और बड़ी बेटी 18 वर्ष 24 अप्रेल को गांव से बाड़ी शहर में खरीदारी करने और फोटो कॉपी कराने के लिए गई थी। लेकिन गांव के बाहर पहले से ही घात लगाए बोलेरो गाड़ी में सवार आरोपी नरेश पुत्र रामधन गुर्जर ने दोनों बेटियों को बोलेरो में बाड़ी छोडऩे की कहकर बहला-फुसला कर बिठा लिया। उसके बाद आरोपी दोनों युवतियों को अज्ञात जगह पर ले गया। जहां शराब के नशे में बंधक बनाकर हाथ पैर बांधकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी दोनों लड़कियों को अलग अलग स्थान पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर और हाथ पैरों को बांधकर बलात्कार करता था। करीब द्यढाई माह बाद घर पहुंची छोटी बेटी ने बताया कि आरोपी ने अधिक शराब का सेवन कर लिया। जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी को अचेत देख छोटी बेटी ने हाथ पैरों की रस्सियों को ढीला कर खोल दिया। आरोपी को अचेत अवस्था में छोड़ 10 जुलाई को घर पहुंच गई। छोटी नाबालिग बेटी ने जब घटना से अवगत कराया तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीडि़ता के पिता ने कंचनपुर थाना पुलिस के समक्ष नामजद आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। मामले की जांच सैपऊ पुलिस उपाधीक्षक वासुदेव सिंह द्वारा की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के चंगुल में फंसी दूसरी युवती के बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इनका कहना है
मामला संज्ञान में आते ही दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सैपऊ सीओ से कराई जा रही है।
मृदुल कच्छावा, एसपी, धौलपुर।