7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: देर रात तीन खोखा जले, परिवारों के निकले आंसू

स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से तीन खोखों में आग लग गई।

2 min read
Google source verification
वीडियो: देर रात तीन खोखा जले, परिवारों के निकले आंसू

वीडियो: देर रात तीन खोखा जले, परिवारों के निकले आंसू

धौलपुर. स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से तीन खोखों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में खोखों को अपनी चपेट में ले लिया और खोखा समेत सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड गाड़ी की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। खोखा तीन परिवार के लोग चला रहे थे। यहां वह परचूनी का सामान बेच कर जैसे-तैस अपने परिवार को लालन-पालन कर रहे थे। बुधवार की रात इन परिवारों के लिए काली रात साबित हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और वह प्रशासन से सहायता की गुहार लगा रहे हैं। इन्दिरा गांधी स्टेडियम के पास तीन जने खोखा में परचूनी का सामान रखकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। खोखा अकबर, पार्वती देवी व एक अन्य का था। बताया जा रहा है कि रात में अज्ञात कारणों से आग गई जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और खोखा मालिकों को सूचना दी। बाद में नगर परिषद की अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग में दुकान में रखा परचूनी का सामान जलकर राख हो गया।


अंधड़ में विद्युत गिरा, हादसा टला

बसेड़ी-जगनेर रोड स्थित खिरौरा गांव से होकर गुजर रही 11केवी लाइन का खंभा बुधवार देर रात अंधड़ के दौरान टूटकर जा गिरा। विद्युत पोल टूटने से यहां करंट दौड़ गया। यहां पास ही रखी कुछ लकडिय़ों को चपेट में ले लिया। जिससे उनमें आग लग गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना विद्युत केन्द्र को दी। जिस पर कुछ देर बाद विद्युत निगम के कर्मचारी पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारी कार्य के दौरान लापरवाही करते हैं। सूचना देने के बाद भी ये घटना पर नहीं पहुंचते हैं। जिसकी वजह से ट्रांसफॉर्मर के फटने की आशंका बनी हुई थी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।