25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय सिंह को मिलेगी एक लाख की सहायता, चम्बल की बाढ़ में डूबने से हुई थी मौत

राजाखेड़ा. चम्बल में विगत सप्ताह आई भीषण बाढ़ में डूबकर काल के ग्रास में समाए मजदूर युवक विजय सिंह के परिजनों को एक लाख की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। तहसीलदार नाहर सिंह ने बताया कि विधायक रोहित बोहरा के निर्देशानुसार हेतसिंहपुरा निवासी मृतक विजयसिंह की पत्नी

less than 1 minute read
Google source verification
Vijay Singh will get one lakh assistance, died due to drowning in Chambal floods

विजय सिंह को मिलेगी एक लाख की सहायता, चम्बल की बाढ़ में डूबने से हुई थी मौत

विजय सिंह को मिलेगी एक लाख की सहायता, चम्बल की बाढ़ में डूबने से हुई थी मौत
राजाखेड़ा. चम्बल में विगत सप्ताह आई भीषण बाढ़ में डूबकर काल के ग्रास में समाए मजदूर युवक विजय सिंह के परिजनों को एक लाख की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। तहसीलदार नाहर सिंह ने बताया कि विधायक रोहित बोहरा के निर्देशानुसार हेतसिंहपुरा निवासी मृतक विजयसिंह की पत्नी शकुन्तला के सहायता प्रस्ताव तैयार कर जिला कार्यालय में भिजवा दिए हैं। शीघ्र ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख की स्वीकृति जारी हो जाएगी। गौरतलब है कि विजयसिंह दिल्ली में मजदूरी करता था, जो बाढ़ की सूचना पर अपने परिवार की देखरेख के लिए गांव लौट रहा था। राहत दल की नाव से गांव पहुंच भी गया, पर घर पहुंचने से पहले ही पैर फिसलने से नदी में गिर गया। जिसका शव 5 दिन बाद पानी उतारने पर ही झाडिय़ों में फंसा मिला था। विजयसिंह के 3 मासूम बच्चे अनाथ तो हो ही गए। घर मे कोई कमाऊ सदस्य भी नहीं रहा, क्योंकि उसका छोटा भाई भी कुछ ही दिन पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी।