
Cardamom Benefits For Health
Cardamom Benefits For Health: हमारे घर के किचन में पाए जाने वाली हरी इलायची हमारे खाने का स्वाद बढ़ती है। इसमें सिर्फ ये ही गुण नहीं है। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। हरी इलायची में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हरी इलायची में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधित बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में कारगर हैं।
हार्ट को रखता है हेल्दी
हरी इलायची का रोजाना सेवन करने से हार्ट की बीमारियों से बचा जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होती है जो हार्ट को दुरुस्त रखने में मदद करती है। इससे हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स होने का खतरा कम हो जाता है।
ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है इलायची
हरी इलायची मुंह के दुर्गन्ध के साथ-साथ ओरल इंफेक्शन, कैविटी और स्वेलिंग को दूर करने में अहम भूमिका निभाती है। ओरल हेल्थ को दूर करने के लिए रोजाना इलायची का सेवन कर सकते हैं।
लिवर के लिए फायदेमंद है इलायची
हरी इलायची हमारे लिवर को हेल्दी रखती है। हरी इलायची में डिटॉक्सीफाइंग एजेंट पाए जाते हैं। जो टॉक्सिन को बाहर निकालकर लिवर संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
कैंसर से बचाव करती है इलायची
कैंसर जैसी खतरनाक रोग से बचाव में हरी इलायची अहम भूमिका निभाती है। इसमें एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कैंसर सेल्स को कम करती है।
कोलेस्ट्रॉल और हाइपरटेंशन कंट्रोल करती है
हरी इलायची कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अच्छा रोल निभाती है। इसके साथ ही ये हाई बीपी की दिक्कत को भी नियंत्रित करने का काम करती है। इन दोनों दिक्कतों से जूझ रहे व्यक्ति के लिए हरी इलायची खाना बेहतर हो सकता है।
Published on:
21 Jul 2023 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
