22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bael Fruit Benefits: शुगर-बवासीर समेत 5 बीमारियों के लिए रामबाण है यह फल, शरीर को बना देगा शक्तिशाली

Bael Fruit Benefits: अच्छी सेहत के लिए फलों का सेवन करना महत्वपूर्ण है। फलों में नेचुरल पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। बेल भी ऐसा ही एक फल है। जिसमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में इसका सेवन करना फायदेमंद है। इसमें टैनिन, फ्लेवोनोइड और कूमारिन नामक रसायन पाए जाते हैं। जो हमारे शरीक के सूजन को करम करते हैं। साथ ही अस्थमा, लूज मोशन सहित कई बीमारियों के इलाज में फायदेमंद है। बेल में पाए जाने वाले कुछ कंपाउंड हाई ब्लड शुगर और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jul 19, 2023

bael_benefits.jpg

Bael Fruit Benefits

Bael Fruit Benefits: अच्छी सेहत के लिए फलों का सेवन करना महत्वपूर्ण है। फलों में नेचुरल पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। बेल भी ऐसा ही एक फल है। जिसमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में इसका सेवन करना फायदेमंद है। इसमें टैनिन, फ्लेवोनोइड और कूमारिन नामक रसायन पाए जाते हैं। जो हमारे शरीक के सूजन को करम करते हैं। साथ ही अस्थमा, लूज मोशन सहित कई बीमारियों के इलाज में फायदेमंद है। बेल में पाए जाने वाले कुछ कंपाउंड हाई ब्लड शुगर और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।

हाई ब्लड शुगर करता है कंट्रोल Controls high blood sugar
बेल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। बेल ब्लड शुगर लेवन को कम करता है। यह शुगर से पैदा होने वाली जानलेवा परिस्थितियों से बचाने में मदद करता है। वैसे इसके सेवन के वक्त भी शुगर की दवा बंद नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: इस पाउडर के सेवन से बच्चों से बुजुर्गों तक की, एड़ी से लेकर चोटी तक बीमारियां होगी दूर, यहां जानिए सबकुछ

बवासीर में है फायदेमंद Beneficial in piles
बेल में टैनिक और फेनोलिक कंपाउंड पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट हैं। इससे बवासीर के इलाज में मदद मिलती है। बेल पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रचूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। यह लूज मोशन और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी लाभकारी है। पेट के लिए बेल का जूस के कई फायदे हैं। कब्ज से परेशान लोगों के लिए यह चमत्कारी है।

क्लीन करता है बॉडी Cleanses the body
बेल में राइबोफ्लेविन और थायमिन रसायन पाए जाते हैं। यह शरीर को साफ करने में मदद करता है। बेल का रस हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में कारगर है। साथ ही किडनी के लिए भी बेल का सेवन लाभकारी है। यह आंतों को भी स्वस्थ रखता है।

यह भी पढ़ें: Homemade Tea Benefits in rainy season: बारिश के मौसम में करें इन 3 होममेड चाय का सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

इंफेक्शन से बचाता है बेल Bell protects from infection
बारिश के मौसम में बेल हमें कई तरह के संक्रमण से बचाता है। बेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व वायरल, फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है। साथ ही यह हमारे इम्यून सिस्टम के लिए भी अच्छा है।

वजन घटाने में करता है मदद Bael helps in weight loss
बेल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। हाई फाइबर की वजह से यह वजन घटाने में भी फायदेमंद है। यह सनस्ट्रोक और गर्मी से संबंधित अन्य बीमारियों को रोकने में प्रभावी है। यह शरीर को एनर्जी देता है।