
Benefits Of Tomato Juice
नई दिल्ली।Benefits Of Tomato Juice: सेहत को फिट रखने की बात आती है तो ऐसे में सब्जियों का सेवन महत्वपूर्ण हो जाता है। और सब्जी में यदि हम टमाटर की बात करें,तो ये खाने के स्वाद को बढ़ा तो देती ही है, साथ ही साथ इसका सेवन स्किन और बीमारियों को दूर भी करता है। टमाटर में बहुत सारे फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि फाइबर,विटामिन सी, विटामिन ए,मिनरल्स, फोलेट आदि। जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। टमाटर के साथ इसके जूस के भी अनगिनत फायदे होते हैं। वेट को कम करने से लेकर, स्किन में ग्लो लेकर आता है, टमाटर का जूस।
खांसी-जुकाम को करता है खत्म
यदि आप खांसी-जुकाम से परेशान हैं तो,टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको आराम मिलेगा। इसके साथ ही टमाटर के जूस में आप काली मिर्च भी डाल कर सेवन कर सकते हैं। ये सर्दी-जुखाम, खांसी और गले में होने वाले दर्द से आराम दिलाता है।
यह भी पढ़ें: विटामिन्स से भरपूर होता है टमाटर, जानिए इसके फायदे
इम्युनिटी को करता है बूस्ट
टमाटर में बहुत सारे महत्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं, जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स,मिनरल्स आदि। इसलिए टमाटर के जूस का सेवन रोजाना एक गिलास जरूर करना चाहिए। ये इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाता है, जिससे आसानी से आप बीमार नहीं होते हैं।
एनर्जी बूस्टर
टमाटर के जूस का सेवन यदि आप सुबह नाश्ते के साथ करते हैं तो पूरे दिन के लिए ये एनर्जी बूस्टर का काम करता है। क्योंकि इसमें विटामिन डी, विटामिन ए, फाइबर,फोलेट, मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। जो कि एनर्जी को बूस्ट कर देते हैं।
पाचन क्रिया को बेहतर बना देता है टमाटर का जूस
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आप टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। जूस में आप सेंधा नमक और नींबू भी डाल कर पी सकते हैं। ये स्वाद को बढ़ा देगा और सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
मांसपेशियों के लिए अच्छा होता है टमाटर के जूस का सेवन
टमाटर में प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, और सोडियम पाया जाता है। इसलिए टमाटर के रोजाना सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
Updated on:
27 Aug 2021 02:30 pm
Published on:
27 Aug 2021 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
