
Herbal remedies
जयपुर। पारंपरिक हर्बल नुस्खों का उपयोग कर हम अपने बच्चों को सेहतमंद बना सकते हैं। हर्बल दवाओं को हमारे शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ता है। लेकिन आजकल के माता-पिता अपने बच्चों को बलवान, ऊर्जावान बनाने के लिए हर्बल दवाओं के स्थान पर कृत्रिम दवाओं के सहारा लेते है, जो कि सही नहीं है। आज हम आपको पारंपरिक हर्बलों के कुछ नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है जिनके उपयोग से लंबे समय तक अनेक बीमारियों के प्रभाव से दूर रह सकते है।
ये हर्बल नुस्खे कुछ इस प्रकार है:-
1.भूने हुए चने के साथ एक -दो चम्मच शहद दिया जाए तो इसके सेवन से शरीर स्फूर्तिवान और शक्तिशाली बनता है।
2. सिंघाडा बच्चों के शरीर को शक्ति प्रदान करता है और खून बढ़ाता है। इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाईड्रेट, फास्फोरस, लोहा, खनिज तत्व, विटामिन, स्टार्च और मैंग्नीज जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। आदिवासी हर्बल जानकारों के अनुसार कच्चे हरे सिंघाडा खाने से बच्चों के शरीर में तेजी से ऊर्जा मिलती है और स्मरण शक्ति में भी इजाफा होता है।
3. ऐसा माना जाता है कि फराशबीन बच्चों की दिमागी क्षमता व शारीरिक शक्ति में वद्धि करती है। लंबी बीमारी के बाद शरीर कमजोर हो जाने पर फलियों का आधा से एक गिलास रस नियमित रूप से सात दिनों तक पीने पर शरीर में शक्ति का पुन: संचार होने लगता है।
4. यदि भिंडी के बीजों को इकट्ठा कर सुखाकर इसका चूर्ण बनाकर बच्चों खिलाया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए बेहतर और लाभदायक साबित होता है। भिंडी के बीज बेहद गुणकारी और शक्तिवर्धक होते हैं।
5. रोजाना सुबह और शाम 4-4 चम्मच अंगूर के रस का भोजन के बाद सेवन कराया जाए तो बुद्धि और स्मरण शक्ति का विकास होता है। साथ ही, बच्चों को चुस्त दुरूस्त रखने में भी मदद करता है।
6. शारीरिक विकास के लिए चौलाई या पालक की भाजी का सेवन करवाना चाहिए साथ ही इसकी पत्तियों के रस का सेवन करना चाहिए । ये पौधे बहुत गुणकारी होते है और ये शरीर को शक्ति भी देते हैं।
7. बच्चों को भोजन के साथ रोजाना प्याज और गुड का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है।
Published on:
27 Jan 2016 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
