सूखे मेवे में काजू भी अन्य मेवाें की तरह सेहत के लिए काफी फायदेमंद हाेता है। काजू में प्रोटीन , फाइबर तथा कार्बोहाइड्रेट मिलते है। इसमें कॉपर , मैगनीज , फास्फोरस , मैग्नेशियम और जिंक जैसे पाेषक तत्वाें की भरपूर मात्रा पार्इ जाती है। इसके अलावा , थायमिन , विटामिन B 6 , विटामिन K , आयरन , पोटेशियम आदि खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं।