
ठंडक पहुंचाकर भोजन का स्वाद बढ़ाती है नारियल की चटनी
साउथ इंडियन कुजीन में फेमस नारियल की चटनी गर्मी में भी शरीर का तापमान कम कर ऊर्जा से भरने में मददगार है।आइए जानते हैं इसमें किन-किन चीजाें का इस्तेमाल हाेता है आैर इसे कैसे बनाया जाता है:-
सामग्री:
आधा कच्चा व ताजा नारियल, थोड़ा हरा धनिया, आधा कप पानी, एक हरी मिर्च, एक नींबू का रस व नमक स्वाद के अनुसार। एक बड़ा चम्मच कुकिंग ऑयल, एक छोटा चम्मच राई, 7-8 कढ़ी पत्ते और एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च।
विधि : नारियल की बाहरी भूरे रंग की परत को अच्छे से उतारकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर दें। इसके बाद इसे धोकर मिक्सर में हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें। यदि मिश्रण गाढ़ा हो गया हो तो इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं। एक पैन में तेल डालकर, गर्म होने के बाद राई डालें। थोड़ी देर बाद इसमें कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च डाल दें। सारी चीजें अच्छे से चमचे से चलाने और मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें। इस राई के तड़के वाले मिश्रण में नारियल वाला पेस्ट डालकर अच्छे से चलाएं। गर्मागर्म खाने के अलावा फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकते हैं। नाश्ते, लंच व डिनर में टमाटर या हरे धनिए की चटनी के विकल्प के तौर पर खा सकते हैं।
पोषक तत्त्व: यह लगभग 300 कैलोरी ऊर्जा के साथ विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम की पूर्ति करता है।
Updated on:
23 Jul 2019 06:58 pm
Published on:
24 Jul 2019 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
