22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाय के घी का ये फायदा नहीं जानते हाेंगे आप, यहां जानिए क्या

आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत माना गया है, इस घी की छाती पर मालिश करने से बच्चों को जुकाम में लाभ होता है और कफ बाहर निकलता है
less than 1 minute read
Google source verification
cow ghee

गाय के घी का ये फायदा नहीं जानते हाेंगे आप, यहां जानिए क्या

आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत माना गया है। दो बूंद देसी गाय का घी नाक में सुबह-शाम डालने से माइग्रेन व नजले की तकलीफ में आराम मिलता है। सिरदर्द होने पर गाय के घी की मालिश पैरों के तलवों पर करें। हाथ-पैर में जलन व अनिद्रा की समस्या हो तो भी घी की तलवों पर मालिश करें। आइए जानते हैं गाय के घी के फायदाें के बारे में :-

- फफोलों पर देसी घी लगाने से आराम मिलता है।

- नाक में घी डालने से खुश्की दूर होती है और दिमाग तरोताजा रहता है।

- इस घी की छाती पर मालिश करने से बच्चों को जुकाम में लाभ होता है और कफ बाहर निकलता है।

- अगर ज्यादा कमजोरी लगे तो एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री मिलाकर पिएं।

- गाय के घी का नियमित प्रयोग करने से एसिडिटी व कब्ज की शिकायत कम हो जाती है। इस घी के प्रयोग से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं।

- गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता जिससे मोटापा बढ़ने की समस्या नहीं रहती।