12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेट लॉस के लिए ना अपनाएं क्रैश डाइटिंग, हाेता है ये नुकसान

न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार क्रैश डाइट स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल का लेवल बढ़ाकर तनाव व अवसाद की स्थिति पैदा करती है

less than 1 minute read
Google source verification
crash diet

वेट लॉस के लिए ना अपनाएं क्रैश डाइटिंग, हाेता है नुकसान

न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार क्रैश डाइट स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल का लेवल बढ़ाकर तनाव व अवसाद की स्थिति पैदा करती है। वहीं, इस डाइट से दिनभर में काफी कम ऊर्जा मिलने से खुशी का हार्मोन (सिरेटोनिन) कम बनता है। इसलिए हैल्दी डाइट लें।आइए जानते हैं क्रैश डाइटिंग से हाेने वाले नुकसान के बारे में :-

- लंबे समय तक भूखे रहने से धीरे-धीरे गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है जो लॉग टर्म पर माइग्रेन का कारण भी बन जाती है।

- भूखे पेट रहने के कारण नींद में भी खलल पड़ती है। भूखा रहने से नींद नहीं आते और इससे अन्य और दिक्कतें शुरू हो जाती है। लंबे समय तक यह हालात रहे तो स्लीपिंग डिसऑर्डर भी हो जाता है।

- क्रैश डाइटिंग आपकी हेल्थ के साथ ही आपके स्किन का भी हाल बुरा कर देती है। बैलेंस डाइट न होने और न्यूट्रीएंट्स की कमी से स्किन में रफनेस, डलनेस और ड्राइनेस हो जाता है।

- लम्बे समय तक भूखे रहने वाले लोग थके और चिड़चिड़े हो जाते हैं। उनका मूड स्विंग बार-बार होता रहता है।