विशेषज्ञों के अनुसार आप जो खाते हैं वह आपके ब्लड शुगर के स्तर पर सीधा असर डालता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि कॉफी पीने से मधुमेह के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है। लेकिन, यदि आपको पहले से ही मधुमेह है तो इसके प्रभाव अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों लिए ये अच्छा और कुछ के लिए बुरा हो सकता है। ये प्रभाव कैफीन की मात्रा पर भी निर्भर करता है। यदि आपका ब्लड शुगर लेवल पहले से अनियंत्रित है, तो आपको कैफीन का सेवन कम करना चाहिए, विशेष रूप से चीनी और क्रीम के साथ। मॉडरेशन में कैफीन का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए स्वस्थ हो सकता है।
मधुमेह रोगी कुछ स्वस्थ पेय चुन सकते हैं जो स्वाभाविक रूप से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, जैसे- 1. पानी
हर व्यक्ति के लिए पर्याप्त पानी का सेवन बेहद जरूरी है। जो लोग दिन भर में पर्याप्त पानी पीते हैं उनका ब्लड शुगर नियंति्रत रहता है। पानी पूरे स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देगा और आपको हाइड्रेटेड रखेगा।
2. वेजिटेबल जूस
वेजिटेबल जूस बेहद हेल्दी होता है। ये कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं। ज्यादा फायदे के लिए सब्जी का रस तैयार करने के लिए पत्तेदार साग चुनें। 3. हर्बल चाय
चाय की जगह हर्बल चाय भी एक स्वस्थ विकल्प है, क्योंकि इसमें कैफीन नहीं होता है। यदि आप मधुमेह रोगी हैं तो आप हर्बल चाय का चयन कर सकते हैं, लेकिन चीनी के बिना। जिसके कई फायदे हैं। कैमोमाइल चाय, अदरक की चाय और पेपरमिंट चाय जैसी कैफीन मुक्त हर्बल टी मधुमेह में फायदेमंद होती हैं।