
अब भूलकर भी ना पीएं इस तरह की चाय, हाेता है ये नुकसान
आमताैर पर लाेग अपने दिन कि शुरूआत चाय से करते हैं। माना जाता है कि चाय पीने से आलस दूर हाेता आैर चुस्ती फुर्ती आती है आैर हर काेर्इ अपनी पंसद के हिसाब से चाय बनाता है। काेर्इ हिसाब से चाय पीता है, काेर्इ बेहिसाब चाय पीता है।पर क्या कभी आपने चाय से हाेने वाले नुकसान ( Disadvantages of Tea ) के बारे में साेचा है। यदि नहीं ताे यह जानकारी है आपके लिए :-
आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा चाय पीना शरीर में पित्त बढ़ाता है। सुबह उठते ही हमारा पेट खाली होता है जिस दौरान बैड टी पीने से चाय में मौजून टैनिन का असर सीधे पेट की झिल्ली पर होता है। वहीं ज्यादा पत्ती व देर तक उबली चाय से पाचन खराब हो जाता है। इनसे कब्ज, अनिद्रा, बेचैनी, थकान, पेट के अल्सर तक हो जाते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू या शहद डाल कर पीएं। एलोवेरा या आंवला जूस, हर्बल टी, अर्जुन छाल की चाय या तांबे के बर्तन में रात का रखा बासी पानी पीएं।
Updated on:
04 Aug 2019 10:06 am
Published on:
04 Aug 2019 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
