
Milk and Munakka : Drink milk with Munakka every morning for numerous health benefits
Milk and Munakka Benefits: दूध और मुनक्का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दूध और मुनक्का कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब दूध में मुनक्का डालकर सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। मुनक्का में फाइबर, हेल्दी फैट्स, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं दूध में विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम की भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध और मुनक्का का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इनका सेवन करने से आंखें तेज होती है। तो आइए जानते हैं दूध में मुनक्का डालकर सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
दूध में मुनक्का डालकर खाने के फायदे
हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध में मुनक्का डालकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और मुनक्का दोनों में ही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इनका सेवन करने से गठिया रोग में राहत मिलती है।
दिमाग को तेज बनाने में फायदेमंद
दिमाग को तेज बनाने के लिए दूध में मुनक्का डालकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और मुनक्का में कई ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं, जिससे तनाव, स्ट्रेस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और दिमाग को तेज होता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों के लिए दूध में मुनक्का डालकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्के में बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
दूध और मुनक्का के फायदे
- हड्डियों को मजबूत बनाता है
- आंखों की रोशनी बढ़ाता है
- एनर्जी बढ़ाता है
- पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है
- वजन बढ़ाता है
- खून की कमी को दूर करता है
- आंतों के कीड़ों को मारता है
- सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत देता है
दूध और मुनक्का का सही तरीका
दूध और मुनक्का का सेवन करने के लिए सबसे पहले एक गिलास दूध को उबाल लें। फिर इसमें 5-6 मुनक्का डालकर कुछ देर और उबालें। इसके बाद इसे ठंडा करके पिएं। आप चाहें तो इसमें शहद या चीनी भी मिला सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
07 Nov 2023 11:32 am

बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
