– गुड़ और चने का कॉम्बिनेशन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कब्ज जैसे रोगों से बचाता है। गुड़ और चना आयरन से भरपूर होता है। इसके अलावा यह रक्तमें हीमोग्लोबिन की कमी हो पूरा करता है। ऐसे लोग जो एनीमिया से पीडि़त हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा भुने हुए चने में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसको खाने से भूख भी कम लगती है।
– गुड़ और चने का कॉम्बिनेशन एनीमिया में बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसके रोजाना सेवन से गठिया के रोगी को काफी फायदा होता है। हृदयरोग में भी फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम हार्ट अटैक के खतरे से बचाता है। इसमें फॉस्फोरस होता है जो दांतों के लिए काफी फायदेमंद है।