
उम्र के हिसाब से खाएं नमक, दिल रहेगा सेहतमंद
Tips To use Salt: नमक में आयोडीन, क्लोरीन, सोडियम तत्व होने से ब्लड प्रेशर बढता है, जिससे हृदय रोग, लकवा, गुर्दे संबंधी दिक्कतें होती हैं। मात्रा से अधिक नमक के इस्तेमाल से सांस फूलना और पैरों में सूजन हो सकती है। ज्यादातर लोग प्रतिदिन 11 ग्राम (2 चम्मच से ज्यादा) नमक खानपान में ले लेते हैं।
कौनसा नमक सही
घर में इस्तेमाल होने वाला सफेद नमक आयोडाज्ड होता है। इसके अलावा सेंधा नमक में उपयोगी तत्व होते हैं। इसमें कठोर रसायन नहीं होते। व्रत में इस्तेमाल होने वाले सेंधा नमक में आयोडीन, लीथियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन प्रचुर मात्रा में होने से स्वास्थ्य के लिए सामान्य सफेद नमक के मुकाबले फायदेमंद है। सेंधा नमक पेट संबंधी और लो ब्लड प्रेशर में फायदा पहुंचाता है।
कितनी हो मात्रा
स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 2.3 ग्राम (आधी छोटी चम्मच), बीपी और 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रतिदिन 1.5 ग्राम (एक चौथाई छोटी चम्मच) नमक लेना चाहिए। नियमित खाने में 2.5 ग्राम (आधा चम्मच) नमक कम कर देने से लगभग 10 मिमी एचजी बीपी कम हो सकता है।
Updated on:
09 Nov 2019 06:25 pm
Published on:
09 Nov 2019 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
