
तरबूज खाएं और ये लाभ पाएं
पानी की कमी को दूर कर रोगों से भी बचाता है
तरबूज शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और रोगों से भी बचाता है। इसमें 96 प्रतिशत पानी, 6 प्रतिशत प्राकृतिक शुगर व शेष 2 प्रतिशत विटामिन-ए, बी6 व सी होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पेट के कैंसर, हृदय रोग व मधुमेह से बचाते हैं। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन हृदय की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।
ये होता है लाभ
तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है। हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। दरअसल ये कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा है। तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। असल में तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये दिमाग को शांत रखता है। तरबूज के बीज भी कम उपयोगी नहीं होती हैं। बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है। साथ ही इसका लेप सिर दर्द में भी आराम पहुंचाता है। तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है। तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से निखार तो आता है ही साथ ही ब्लैकहेड्स भी हट जाते हैं।
Updated on:
11 May 2019 11:28 am
Published on:
12 May 2019 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
