12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीज खाने से कम होता है हाई बीपी का खतरा

नियमित डाइट मेंं चीज लेना हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है

less than 1 minute read
Google source verification
cheese benefits

चीज खाने से कम होता है हाई बीपी का खतरा

नियमित डाइट मेंं चीज लेना हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है। अमरीका स्थित पेन्सिल्वेनिया विवि में हुए शोधकर्ता के मुताबिक डेयरी उत्पादों से सोडियम की पूर्ति करना हृदय सम्बंधी रोगों से बचाता है। चीज में मौजूद प्रोटीन धमनियों को स्वस्थ रखता है। साथ ही सोडियम की पूर्ति डेयरी उत्पादों से करना बेहतर है।अाइए जानते हैं चीज खानू के अन्य फायदाें के बारे में :-

- चीज के स्वास्थ्य लाभों में से एक यह है कि यह कैंसर को रोक सकता है। चीज में संयुग्मित लिनोलेइक एसिड और स्पिंगोलिपिड्स शामिल हैं जो कैंसर की रोकथाम में एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसमें विटामिन बी भी होता है जो शरीर के कार्यों को बनाए रखता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है।

- चीज गर्भावस्था के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। यह लेबर के दौरान संकुचन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध उत्पादन बढ़ता है।

- चीज में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम सामग्री पाई जाती है, जो दांतों की मजबूती के लिए आपकी सबसे पहली जरूरत होती है।

- कम वसायुक्त कॉटेज चीज प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे अपने नाश्ता या दोपहर के खाने में अंडे, ताजा बेरीज या फलों के साथ शामिल करें।कॉटेज चीज भी कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है जो स्वस्थ और चमकदार बालों को बनाए रखने के लिए उपयोगी है।