
बदलती लाइफस्टाइल में चीज लोगों की बिंज ईटिंग और स्नेकिंग का हिस्सा बन गया है। अब पनीर और चीज लोगों की पसंद है। बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं। चीज खाना आपके हैल्दी ईटिंग प्लान का हिस्सा हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि कितना चीज शरीर के लिए पर्याप्त है। हर दिन 40 ग्राम (दो बड़े चम्मच) चीज खाना ही काफी है। यह प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर है।
इसमें जिंक, विटामिन ए और विटामिन बी12 भी होता है। यह किण्वित भोजन है और स्वस्थ आंत के लिए प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत है। जब आप अधिक मात्रा में नियमित रूप से चीज खाते हैं तो यह वजन बढ़ाती है। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं। हाइ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है। इसमें मौजूद सोडियम उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ा सकता है।
ध्यान देने वाली बातें
चीज खाने से पहले उसके प्रकार और मात्रा पर विचार करें। यदि कैल्शियम बढ़ाने की तलाश कर रहे हैं तो यह अच्छा है लेकिन इसे अधिक खाने से मोटापा, हाइ कोलेस्ट्रॉल, बीपी, हृदय रोग हो सकता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
24 Sept 2023 01:31 pm
Published on:
24 Sept 2023 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
