5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली अदरक! सेहत को हो सकता है ये खतरा

Fake Ginger is harmful for Health: अदरक स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन एक औषधी के रूप में भी किया जाता है। सर्दियां में लोग अदरक वाली चाय पीना पसंद करते हैं। एक कप अदरक वाली चाय आपका गर्माहट प्रदान करेगी। साथ ही इसका सेवन सर्दी जुकाम और गले की खराश जैसी परेशानियों में भी किया जाता है। मसाले के साथ-साथ इसका सेवन बहुत सी बीमारियों के उपचार में औषधि के रूप में किया जाता है। अदरक में विटामिन बी-6, आयरन, पोटैशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Aug 31, 2023

ginger.jpg

Fake Ginger is harmful for Health: अदरक स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन एक औषधी के रूप में भी किया जाता है। सर्दियां में लोग अदरक वाली चाय पीना पसंद करते हैं। एक कप अदरक वाली चाय आपका गर्माहट प्रदान करेगी। साथ ही इसका सेवन सर्दी जुकाम और गले की खराश जैसी परेशानियों में भी किया जाता है। मसाले के साथ-साथ इसका सेवन बहुत सी बीमारियों के उपचार में औषधि के रूप में किया जाता है। अदरक में विटामिन बी-6, आयरन, पोटैशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन क्या आपने नकली अदरक के बारे में सुना है। कहीं आप नकली अदरक का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। यह आपके सेहत के लिए घातक हो सकता है। असली अदरक की पहचान नही होने पर नकली अदरक खरीद लेते हैं और बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। आज हम इस लेख में आपको नकली और असली अदरक की पहचान और नकली अदरक के नुकसान के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें- पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूध, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर

छिलके से करें पहचान
अब जब भी आप अदरक खरीदने जाएं अदरक को नाखुन से खुरच कर देखें। अगर छिलका आसानी से उतर जाए तो यह असली अदरक है। छिलका नहीं उतरता है तो यह नकली अदरक है। नकली में छिलका बहुत कठोर सा होता है। असली अदरक का छिलका सॉफ्ट और बहुत पतला होता है।

सुगंध से पहचान करें
असली अदरक की पहचान उसकी खुशबू से आसानी से की जा सकती है। असली अदरक की सुगंध तेज होती है। साथ ही इसकी खुशबू बहुत देर तक बनी रहती है। जबकि नकली अदरक की गंध तीखी नहीं होती है। इसलिए जब भी अदरक खरीदें उसे सुंघकर जरूर देखें। ऐसे में आप असली-नकली की पहचान कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें-Health Tips To Improve Eyesight: दूरबीन बन जाएगी आपकी आंखें, अगर इन चीजों का करेंगे सेवन

रेशों से करें असली-नकली की पहचान
अदरक खरीदते समय जब उसको तोड़कर देखेंगे तो असली अदरक में रेशे दिखाई देंगे जबकि नकली अदरक में रेशे नहीं दिखाई देंगे। तो समझ जाएं कि वह अदरक नकली है।

ना खरीदे साफ और चमकीले अदरक
बता दें कि अदरक के नाम पर बाजार में उसके जैसे दिखने वाला तहड़ भी बिकते हैं। यह एक पहाड़ी पेड़ की जड़ होती है। यह सूखने के बाद बिलकुल अदरक जैसी दिखती है। असली अदरक का छिलका चमकीला नहीं होता। अदरक के छिलके को चमकीला बनाने के लिए उसको एसिड से क्लीन किया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

चखकर भी कर सकते हैं असली-नकली की पहचान
असली-नकली अदरक की पहचान आप इसे चखकर भी कर सकते हैं। चखते ही आप समझ जाएंगे कि अदरक असली है या नकली। साथ ही असली अदरक को आप बहुत दिनों तक फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हो लेकिन नकली अदरक के साथ ऐसा नहीं है। यह बहुत जल्दी खराब हो जाता है।

यह भी पढ़ें-किचन में मौजूद इन 5 मासालों का करें सेवन, रातों-रात कंट्रोल होगा डायबिटीज

जानिए क्या होती है नकली अदरक
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और चमोली इलाकों में तहड़ नाम का पेड़ पाया जाता है। इस पेड़ का कुछ हिस्सा काटकर उसे सुखाकर अदरक के रूप में बेचा जाता है। सूखने के बाद तहड़ पेड़ का हिस्सा असली अदरक की तरह ही दिखाई देता है। इसलिए खरीदते समय सावधानी जरूरी है।

क्या होते हैं नुकसान
अदरक में विटामिन बी-6, आयरन, पोटैशियम, जिंक, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अदरक का सेवन एक महीने तक लगातार करने से हाई कोलेस्ट्रॉल, आर्थराइटिस, कैंसर और पेट संबंधी बीमारियों से एक हद तक निजात पाया जा सकता है। जबकि नकली अदरक में ये पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। नकली अदरक के सेवन से कैंसर एवं बहुत सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे आपको एलर्जी और अल्सर जैसी दिक्कते हो सकती हैं।