सेब
सेब आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को मजबूत बनाने की क्षमता रखता है। सेब में विटामिन ए और विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाते हैं। साथ ही यह कई नेत्र रोगों को रोकने में मदद करता है। इनके अलावा आंखों के लिए संतरा, ब्रोकोली, खसखस, सूरजमुखी के बीज, बादाम, अखरोट जैसे नट्स, मखाने और अंडे बहुत फायदेमंद हैं।