9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट और अन्य कई विकारों में कारगर है सौंफ

अक्सर लोग बाहर खाना खाने जाते हैं। ऐसे में कई बार खाना पेट पर भारी पड़ जाता है।
less than 1 minute read
Google source verification
saunf

saunf

सौंफ में पोषक तत्व पाए जाते हैं
लाइफ-स्टाइल का असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अक्सर लोग बाहर खाना खाने जाते हैं। ऐसे में कई बार खाना पेट पर भारी पड़ जाता है। पेट खराब होने लगता है। पेट से सम्बन्धित विकार में सौंफ कारगर है। ये घरों में मुख्य रूप से अचार और मसाले आदि बनाने में काम में आती है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी में इसका प्रयोग बढ़ जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम होता है।
अपच दूर होगा
दो कप पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर दिन में दो या तीन बार पीने से अपच दूर होगा। भुनी हुई सौंफ खाने से पेट दर्द में राहत मिलेगी। गुलकंद व सौंफ दूध में मिलाकर पीने से कब्ज दूर होता है। पानी में सौंफ उबालकर मिश्री के साथ पीने से खट्टी डकारों मेंं राहत मिलती है।

स्मरण शक्ति बढ़ती है
सौंफ शरीर को ठंडा रखती है। बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें। रोज दोपहर और रात को खाना खाने के बाद इसको खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। सौंफ से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसे मिश्री के साथ भी ले सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में निखार आता है। खाने के 30 मिनट बाद एक चम्मच सौंफ खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।