डाइट फिटनेस

गर्मी में आपके बॉडीगार्ड हैं ये फ्रूट्स, सेवन करने से मिलेंगे चमत्कारी परिणाम

गर्मियां आते ही डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। तेज गर्मी से कई बार लू भी लग जाती है। लेकिन प्रकृति ने हमें ऐसे कई फल उपहार में दिए हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते। आइए जानते हैं इन रसीले फलों और उन्हें खाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में।

3 min read
Jun 18, 2023

गर्मियां आते ही डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। तेज गर्मी से कई बार लू भी लग जाती है। लेकिन प्रकृति ने हमें ऐसे कई फल उपहार में दिए हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते। आइए जानते हैं इन रसीले फलों और उन्हें खाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में।

गर्मी में राहत देगा तरबूज
तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। फाइबर होने से यह आसानी से पच भी जाता है और आपका वजन भी नहीं बढ़ता। फ्रिज में रखे हुए तरबूज को भी एक दिन में खा लेना चाहिए।

ध्यान रहे: 2-3 स्लाइस काफी। डायबिटीज में तरबूज ना खाएं।

मोटापा घटाएगा खरबूजा
डॉ. विनोद गुप्ता के अनुसार खरबूजा रक्तचाप को भी नियंत्रित रखता है। इससे हृदय रोग की आशंका कम होती है। यदि सीने में दर्द की शिकायत हो तो वह भी ठीक हो जाती है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता। चेहरे पर दाग, धब्बे हों, तो खरबूजे का रस लगाएं। लू लगने पर इसके बीजों को पीसकर माथे पर लेप करें।

शेक, जूस से बढिय़ा ताजा आम
शेक, जूस या अमरस के बजाय आम को ताजा फल के रूप में ही खाएं क्योंकि इसमें शुगर भरपूर मात्रा में होती है, ऐसे में इसमें चीनी मिलाकर बनाए जाने वाले खाद्य और पेय पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। कच्चे आम के पने से गर्मी और लू से राहत मिलती है।
ध्यान रहे: एक आम काफी। डायबिटीज में ना खाएं।

तनाव से बचाएगा संतरा
यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम व फोलिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और दिमाग में ऑक्सीजन के संचार में सहायता करता है, जिससे तनाव दूर होता है। इससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।

ध्यान रहे: एक संतरा काफी। किडनी रोगियों को संतरा नहीं खाना चाहिए।

कब्ज दूर करेगा पपीता
पपीते में मौजूद फाइबर कब्ज नहीं होने देता। इसे खाने से पेट जल्दी भरता है और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। जिन्हें डायरिया की समस्या हो वे पपीता ना खाएं। डाइटीशियन डॉ. नमिता पनगडिय़ा के अनुसार बाजार की फू्रट चाट की बजाय घर पर फल धोकर व काटकर खाएं। फल खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही कुछ खाएं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
18 Jun 2023 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर