30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजाना सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज से बनें फिट, जानिए क्यों खास है ‘टबाटा’ एक्सरसाइज

अक्सर कई लोग बहाना बनाते हैं कि हमें तो एक्सरसाइज के लिए टाइम ही नहीं मिलता। अगर आप सचमुच समय की कमी से परेशान हैं, तो एक नई एक्सरसाइज 'टबाटा' को अपना सकते हैं। काम के दौरान मिले इंटरवल (अंतराल) में आप मात्र चार मिनट वर्कआउट करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Kumar

•

Updated: 18 Jun 2023, 12:46 PM IST

exercise_tabata.jpg

अक्सर कई लोग बहाना बनाते हैं कि हमें तो एक्सरसाइज के लिए टाइम ही नहीं मिलता। अगर आप सचमुच समय की कमी से परेशान हैं, तो एक नई एक्सरसाइज 'टबाटा' को अपना सकते हैं। काम के दौरान मिले इंटरवल (अंतराल) में आप मात्र चार मिनट वर्कआउट करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।

यह है टबाटा वर्कआउट
इसे जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिटनेस एंड स्पोट्र्स के डॉ. इजुमी टबाटा ने तैयार किया है। यह वर्कआउट चार मिनट के लिए होता है, जिसमें आपको 20 सेकंड वर्कआउट और 10 सेकंड रेस्ट करना होता है। इस तरह आप आठ राउंड में अपना वर्कआउट पूरा करते हैं। वर्कआउट का समय अधिकतम आधा घंटा हो सकता है।

कॉम्बो एक्सरसाइज
टबाटा एक प्रकार की कार्डियो वस्क्यूलर एक्सरसाइज है, जिसमें आप किन्हीं चार एक्सरसाइज जैसे साइड सफ्फल, शोल्डर सर्किल, ट्रंक ट्विस्ट और स्कैटर प्लाईओ को शामिल कर सकते हैं।

फायदे हैं कई
वजन तेजी से कम होता है और आपका स्टेमिना बढ़ता है। समय को ध्यान में रखकर की गई यह एक्सरसाइज आपको टाइम मैनेजमेंट सिखाती है और कम समय में आप ज्यादा से ज्यादा कैलोरी (प्रति मिनट 13.5) बर्न कर पाते हैं। इसके लिए किसी साधन की जरूरत नहीं होती, जिससे पैसों की भी बचत होती है। अधिक जानकारी के लिए आप यूट्यूब पर टबाटा वर्कआउट को सर्च कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।