
हम सभी की रसोई में गेहूं का सबसे अहम स्थान है। लोगों कहते हैं कि गेहूं की रोटी खाए बिना उनका दिनभर का पोषण पूरा नहीं होता। लेकिन गेहूं के आटे में कुछ अन्य चीजें मिलवाकर पिसवाएंगे और उसकी रोटी खाएंगे तो यह पौष्टिकता बढ़ा देगी। इससे शरीर को भी ज्यादा ताकत मिलेगी।

चना व सोयाबीन - गेहूं को चना और सोयाबीन के साथ मिलाकर पिसवाएं। इसे मिस्सी रोटी का आटा भी कहते हैं। यह संयोजन कई तरह की कमियों को दूर कर देगा। गेहूं की एलर्जी से बचने के लिए भी यह उत्तम उपाय है।

रागी व ज्वार - इन्हें सर्दियों के समय गेहूं में मिलाकर खाएं। इससे प्यास अधिक लगती है और सर्दियों में खूब पानी पीएंगे तो कब्ज की समस्या भी नहीं रहेगी। उसके अलावा गर्मियों में आप जौ को गेहूं के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

चोकर भी जरूरी: गेहूं का आटा पिसवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आटा अधिक बारीक न हो। अनाज मोटा पिसवाएं ताकि उसमें अच्छी मात्रा में चोकर हो। चोकर से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। यह मेटाबॉलिज्म बेहतर रखता है।