12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्म माैसम में पिएं ये समर ड्रिंक्स एनर्जी के साथ मिलेगा पोषण

गर्मी की शुरुआत से ही शरीर का तापमान बढ़ने पर पानी की कमी होने के साथ चक्कर व उल्टी आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं

less than 1 minute read
Google source verification
energy drink

गर्म माैसम में पिएं ये समर ड्रिंक्स एनर्जी के साथ मिलेगा पोषण

गर्मी की शुरुआत से ही शरीर का तापमान बढ़ने पर पानी की कमी होने के साथ चक्कर व उल्टी आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। मौसम से जुड़े कुछ एनर्जी ड्रिंक जैसे जूस, शेक, शरबत, स्मूदी आदि खास और फायदेमंद हैं। ये तुरंत ऊर्जा देकर मिनरल, विटामिन व अन्य जरूरी तत्त्वों की पूर्ति करते हैं।

स्वादिष्ट जूस: तरबूज के अलावा खरबूजा, मौसमी, पपीता, पाइनएप्पल, आम, लीची आदि का जूस तापमान को सामान्य कर तुरंत ऊर्जा देने में मददगार हैं। फलों को जूस के अलावा कच्चा भी खाया जा सकता है। मिक्स फू्रट जूस भी बेहतर विकल्प है।

पानी: शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए पानी के अलावा नींबू पानी, नारियल पानी, जलजीरा, लस्सी, छाछ, रुहअफ्जा, सत्तू, आमपना, रोजमिल्क आदि बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जिन्हें भोजन के साथ या इसके अलावा भी लिया जा सकता हैै।

शरबत व ठंडाई: खस, चंदन व केसर का शरबत खासतौर पर पसंद किया जाता है। कुछ लोगों को शरबत वाला फलूदा या पुदीना वाला शरबत भी ठंडक पहुंचाता है। इसके अलावा दूध व सूखे मेवों से तैयार ठंडाई विशेषतौर पर इस मौसम में पसंद की जाती है।

स्मूदी: किन्हीं दो या इससे ज्यादा फलों को मिक्स कर आईसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स को मिक्स कर बनाई गई स्मूदी बच्चों से लेकर बड़ों सभी को पसंद आती है। इसकी खास बात है कि इसमें मनपसंद फ्लेवर वाली आइसक्रीम स्वाद को दोगुना कर देती है।