12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर रोगों से बचाता है अदरक पाक

अदरक पाक आयुर्वेद की पुरानी रेसिपी है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कई मौसमी रोगों से बचाती है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jul 15, 2019

ginger-prevents-diseases-by-increasing-immunity

अदरक पाक आयुर्वेद की पुरानी रेसिपी है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कई मौसमी रोगों से बचाती है।

आयुर्वेद में कई वर्षों से प्रयोग में ली जाने वाली अदरक हर घर की रसोई में इस्तेमाल होती है। विभिन्न गुणों से भरपूर अदरक खांसी, जुकाम, कमजोरी व एलर्जी रोकने और पाचनक्षमता बढ़ाने में काफी उपयोगी है। अदरक पाक आयुर्वेद की पुरानी रेसिपी है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कई मौसमी रोगों से बचाती है।

सामग्री: अदरक 450 ग्रा. (अच्छे से धुली व कद्दूकस), दूध 1.5किलो, चीनी 1.5 किलो, नारियल 200 ग्रा., बादाम 200 ग्रा., काली मिर्च 20 ग्रा., बड़ी इलायची 20 ग्रा.।

विधि : एक कढ़ाई में धीमी आंच पर दूध गर्म करें। दूध में उबाल आने पर इसमें कद्दूकस हुई अदरक डाल दें। चमचे से धीरे-धीरे चलाएं। कुछ देर बाद इसमें बारीक कटे बादाम, घिसा हुआ नारियल और पिसी काली मिर्च व बड़ी इलायची मिलाएं। इस मिश्रण के गाढ़ा होने पर चीनी डालकर दोबारा गाढ़ा होने तक धीरे-धीरे चलाएं। अच्छे से पकने और गाढ़ा होने के बाद थोड़ा ठंडा होने पर किसी कांच या स्टील के बर्तन में भर कर रख दें।
ऐसे खाएं: सुबह-शाम एक-एक चम्मच दूध के साथ लें।