
Health benefits of cherry tomatoes
Health benefits of cherry tomatoes: आपने टमाटर तो खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी चेरी टमाटर खाए हैं। लोग इसके बारे में जानते तो हैं लेकिन इसका सेवन नहीं करते। अच्छी सेहत के लिए चेरी टोमेटो सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। चेरी टोमेटो का सेवन हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी के लिए यह बहुत जरूरी है। चेरी टोमेटे के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जिसके कारण कई बीमारियों से लड़ने में शरीर को मदद मिलती है। साथ ही शरीर को हाइड्रैट रखने के लिए चेरी टोमेटो लाभकारी है।
चेरी टोमेटो में होते हैं चमत्कारी गुण
100 ग्राम चेरी टोमेटो में सिर्फ 18 कैलोरी होती है। इसमें कई पौष्टिक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। चेरी टोमेटो में 94 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रैट, फाइबर, फैट, विटामिन ए और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। चेरी टोमेटे में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। चेरी टोमेटो को खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे कोई इंफेक्शन नहीं होता है। साथ ही चेरी टोमेटो की त्वचा इतनी सिल्की होती है कि इसपर किसी प्रकार के सूक्ष्म जीव पनप नहीं सकते हैं।
जानिए चेरी टोमेटो के फायदे
हार्ट के मरीजों के लिए चेरी टोमेटो फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है साथ ही मसल्स को रिलेक्स करता है। यह ऑवरऑल हार्ट की हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी है।
चेरी टमाटर में लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। इसलिए यह बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
चेरी टमाटर डाइजेशन को मजबूत करता है। चेरी टोमेटो में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर आंत की लाइनिंग को ठीक करता है। चेरी टोमेटो डाइजेशन को ठीक करने में फायदेमंद है।
चेरी टोमेटे में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बहुत फायदेमंद है।
वजन घटाने वाले लोगों के लिए चेरी टमाटर खाना बहुत फायदेमंद है। चेरी टमाटर में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें फैट भी न के बराबर होता है। फाइबर ज्यादा पाए जाने की वजह से चेरी टमाटर को खाने के बाद भूख जल्दी नहीं लगती है।
Updated on:
20 Sept 2023 03:39 pm
Published on:
20 Sept 2023 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
