
Health Benefits of Custard Apple
Sharifa Khane Ke Fayde: शरीफा या सीताफल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बारिश के मौसम में आप इसे आसानी से बाजार से खरीद सकते हैं। ये अपने स्वाद और गुणों के लिए काफी पंसद किया जाता है। अंग्रेजी में इसे कस्टर्ड एप्पल के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको शरीफा के फायदों के बारे में बताएंगे। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
शरीफा में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व
शरीफा अपने अलग स्वाद के साथ-साथ अपने पोषक तत्व (National Nutrition Week 2023) के लिए जाना जाता है। इसमें प्रचूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फल बच्चों के साथ-साथ बड़ों और बुजुर्गों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है।
आंखों के लिए फायदेमंद है शरीफा
शरीफा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। कम दिखाई देने की समस्या में शरीफा का सेवन अच्छा माना गया है। इसलिए आपको अपनी डाइट में सीताफल को शामिल करना चाहिए।
पाचन के लिए अच्छा है शरीफा
सीताफल में कॉपर और डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं। जो पाचन तंत्र को स्वास्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम अपच और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार है।
पाए जाते हैं हीलिंग प्रॉपर्टीज
कस्टर्ड एप्पल में विटामिन A प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो अल्सर और फोड़े-फुंसी के बचाव के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है। साथ ही त्वचा की सूजन को कम करने का काम करता है।
हार्ट के लिए लाभकारी है शरीफा
सीताफल हार्ट के हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन-B6 स्ट्रोक के खतरे को कम करता है और हार्ट संबंधी बीमारियों के होने का खतरा दूर करता है।
शारीरिक कमजोरी के लिए अच्छा है शरीफा
शरीफा खाने से थकावट और कमजोरी जैसी समस्छा ठीक होती है। यह शरीर को एनर्जी देता है। सीताफल में पोटेशियम पाया जाता है। जो मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने का काम करता है।
स्किन और बालों के लिए है फायदेमंद
शरीफे में मौजूद विटामिन A स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही यह एजिंग की समस्या से भी राहत दिला सकता है।
Published on:
05 Sept 2023 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
