
Tips for Eating Fruits: फलों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह हमारे शरीर को प्रचूर मात्रा में फाइबर और पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हैं। फलों में कई सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो बीमारियों को दूर रखने में कारगर हैं। हमेशा लोकल और मौसमी फलों को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि लोकल फल ताजे और आसानी से मिल जाते हैं। क्या आपको पता है कि फल खाने के भी कुछ नियम होते हैं। जिसका पालन करना बहुत जरूरी है। अगर इनका ध्यान नहीं रखेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं।
खाएं पके फल
हमे हमेशा पके हुए फल खाना चाहिए। इससे एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स, हार्टबर्न, गैस, ब्लोटिंग जैसी पेट की कोई भी समस्या नहीं होगी। क्योंकि अधपके फल खाने से आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
फल खाने फायदे
नियमित फल खाने के बहुत सारे फायदे हैं। इससे हमारे शरीर को जरूरी पोषण मिलता रहता है, जो दिल व दिमाग के लिए फायदेमंद है। इनका सेवन पेट के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक फल खाते हुए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।
मौसमी फलों के फायदे
हमे हमेशा मौसम के मुताबिक फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसे करके आप पैसे के साथ-साथ अपनी सेहत की रक्षा भी कर सकते हैं। जहां गर्मियों में रसीले फल की आवश्यकता ज्यादा होती है, वहीं सर्दियों में गर्मी देने वाले फूड खाने चाहिए। इसलिए मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।
फल के साथ ना खाएं डेयरी प्रॉडक्ट
दूध-दही आदि चीजों के साथ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन्हे खाने से गट हेल्थ बिगड़ जाती है और आपको पेट की तकलीफ हो सकती है। हमेशा इससे बचने की कोशिश करें।
ना खाएं ज्यादा
किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ज्यादा खाने से इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ज्यादा खाने से गैस, अपच, ब्लोटिंग, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
05 Aug 2023 05:13 pm
Published on:
05 Aug 2023 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
