Health Benefits of Jaggery and Chana: गुड़ और चना हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं। वहीं, चने में प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, विटामिन बी6, फोलेट और आयरन प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। लोग गुड़ और चने का सेवन कई तरीकों से करते ही हैं। लेकिन गुड़ और चने को एक साथ खाने के गजब के फायदे मिलते हैं। दोनों को साथ में खाने पर मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलेगी। गुड़ और चने को सुबह खाली पेट साथ में खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट
रोजाना खाली पेट गुड़ और चना खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। गुड़ और चने में एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना खाली पेट गुड़ और चना खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी। साथ ही संक्रमण से भी बचाव होगा।
कब्ज से मिलेगा छुटकारा
अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो गुड़ और चने का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। अपच या कब्ज जैसी समस्या में रोज सुबह खाली पेट गुड़ और चना खा सकते हैं। गुड़ और चना शरीर में पाचन एंजाइमों को सक्रिय करते हैं। इसके सेवन से आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा। साथ ही लिवर की भी सफाई होगी।
मांसपेशियां होंगी मजबूत
गुड़ और चने में प्रोटीन, पोटैशियम और कार्ब्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना गुड़ और चना खाने से मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। साथ ही मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। इसलिए अपनी डाइट में गुड़ और चना को जरूर शामिल करें। रोजाना सेवन करने से वेट गेन करने में भी मदद मिल सकती है।
एनीमिया से करता है बचाव
गुड़ और चना आयरन का काफी अच्छा सोर्स है। एनीमिक लोगों को गुड़ और चने को साथ में खाना चाहिए। गुड़ और चना खाने से एनीमिया को दूर करने में मदद मिलती है। महिलाओं को आयरन या हीमोग्लोबिन की पूर्ति के लिए गुड़ और चना जरूर खाना चाहिए।
हड्डियों का दर्द करता है दूर
अगर हड्डियों में दर्द रहता है, तो गुड़ और चने को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके सेवन से गजब के फायदे मिलेंगे। गुड़ और गुड़ में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही हड्डियों का दर्द भी दूर होगा।
मस्तिष्क के लिए लाभकारी है गुड़-चना
गुड़ और चना शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से सिर्फ शारीरिक लाभ ही नहीं मिलते हैं, बल्कि मस्तिष्क का विकास भी तेजी से होता है। गुड़ और चना खाने से याद्दाश्त तेज करने में मदद मिलती है। क्योंकि चने में विटामिन बी6 पाए जाते हैं। जो दिमाग की कार्यक्षमता में सुधार के साथ मेमोरी पावर को भी बढ़ाता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।