12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीगन डाइट के फायदे बेशुमार, धीरे-धीरे बदलाव ही बेहतर

Health Benefits of vegan diet: वीगन एक ऐसी शाकाहारी डाइट है, जिसमें लोग पशुओं से जुड़े उत्पाद नहीं खाते हैं। इसमें पौधों से मिले आहार ही खाए जा सकते हैं। दुनियाभर में पिछले एक दशक में इसी लाइफस्टाइल के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है। वीगन होना, शाकाहारी होने से थोड़ा अलग है या यह भी कह सकते हैं कि शाकाहारी होने का एक दूसरा रूप है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Sep 20, 2023

health_benefits_of_vegan_diet.jpg

Health Benefits of vegan diet

Health Benefits of vegan diet: वीगन एक ऐसी शाकाहारी डाइट है, जिसमें लोग पशुओं से जुड़े उत्पाद नहीं खाते हैं। इसमें पौधों से मिले आहार ही खाए जा सकते हैं। दुनियाभर में पिछले एक दशक में इसी लाइफस्टाइल के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है। वीगन होना, शाकाहारी होने से थोड़ा अलग है या यह भी कह सकते हैं कि शाकाहारी होने का एक दूसरा रूप है।

वीगन डाइट सभी पोषक तत्वों को पूरा नहीं करती है। दूध से प्रोटीन और कैल्शियम की पूर्ति होती है। दालों में प्रोटीन होता है लेकिन एक तरह का एमीनो एसिड उसमें नहीं होता। उसी तरह से अनाज में भी है। इसमें मिश्रित अनाज खाने की सलाह है। वीगन डाइट एक या दो माह तक लेनी चाहिए। लंबे समय तक वीगन डाइट पर नहीं जाएं। अगर लंबे समय तक वीगन डाइट ले रहे हैं तो डाइट में सप्लीमेंट भी लें ताकि शरीर को सभी पोषक तत्व मिलें।

नुकसान भी...
जरूरी नहीं कि इससे पर्याप्त कैल्शियम और ओमेगा-3 जैसे विटामिन व मिनरल्स मिल पाएं। एनिमल प्रोटीन के स्रोत शामिल नहीं होने से विटामिन बी-12, फाइटेट्स व लैक्टिन जैसे तत्त्व की कमी भी हो सकती है।

इसके फायदे...
यह एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त डाइट है, जो पुरानी बीमारियों, बीपी, डायबिटीज आदि से बचाव करती है।
यह कॉलेस्ट्रोल मुक्त होने से इसमें सैचुरेटेड फैट भी काफी कम होती है।
कम कैलोरी व हाई प्रोटीन होने से यह वजन घटाने में मददगार है।
स्किन संबंधी समस्याओं में भी वीगन डाइट फायदेमंद साबित होती है।

ऐसे करें शुरुआत
शुरुआत में पॉल्ट्री, नॉनवेज व डेयरी फूड को धीरे-धीरे कम करते हुए वीगन डाइट पर शिफ्ट कर सकते हैं।

फलियां : बीन्स, मसूर व मटर पोषक तत्त्वों से भरपूर होते हैं। जूट, चिया व सन के बीजों में प्रोटीन प्रचुर पाया जाता है।

अंकुरित : अंकुरित आहार लें। सोया, कोकोनट व एलमंड मिल्क एनिमल दूध के विकल्प हैं।

फल-सब्जियां : ये फाइबर से युक्त होते हैं। शरीर को जरूरी पोषक तत्त्व देते हैं।