
Health Tips: आप स्वस्थ्य तभी रहते है जब आपकों किसी प्रकार की शारीरिक समस्या ना हो। क्या आपने सोचा है कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोष्टिक तत्व आपकों संतुलित आहार में मिलते है इसलिए आपके आहार में विटामिन,प्रोटीन,फाइबर,आयरन और कैल्सियम का होना बहुत जरूरी है।
1. दही
दही फैट फ्री होता है और इसमें विटामिन,कैल्सियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। ये आपकों कई बीमारियों से बचाता है।दिल की बीमारी,हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दो की बीमारी से दूर रखता है। यह केलोस्ट्रॉल बढ़ने से रोकता है,जो आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेलेंस रखता है जिससे दिल की धड़कन सामान्य बनी रहती है। दही में पाए जाने वाला कैल्सियम हडि्डयों के विकास में फायदेमंद है।
2. ड्राइफ्रुट्स
ड्राइफ्रुट्स यानी नट्स जिसे हम आम भाषा में सुखे मेवे कहते है, हेल्दी स्नैक्स में आता है। इसमें विशेषकर काजू,बादाम,किशमिश और अखरोट आपके शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाता है। ये सभी मेवे प्रोटीन,फाइबर और विटामिन से भरपूर होते है जो वजन घटाने में मदद करते है। आप इन नट्स को ब्रेकफास्ट,लंच या डिनर के बीच मेें कभी भी खा सकते है।
3. स्वीट पोटैटो
स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद सूपरफुड है जो आयरन,फोलेट,कॉपर,मैग्नीशियम और विटामिन्स का भंडार होता है। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ दिल की बीमारियों से बचाता है। इसको खाने से आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती और स्किन ग्लो करती है।
4. बींस
हरे रंग की फलियां पोषक होती है इसमें घुलनेे वाले फाइबर और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है और वसा बहुत कम होती है। सामान्य आहार में बींस का प्रयोग जरूर किया जाता है जो आपके वजन को कंट्रोल करने के साथ दिल की बीमारियों से बचाने में सहायक है।
Published on:
17 Aug 2021 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
