12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं लेयर्ड संदेश, नहीं भूलेंगे स्वाद

इसमें दूध और कई फल होने से लगभग सभी विटामिन-प्रोटीन होते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों को पसंद आता है। 24 घंटे तक स्टोर कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
HEALTHY RECIPE

सामग्री : 1.5 लीटर दूध, 2 चम्मच दही, 4 चम्मच पिसी चीनी, 2 चम्मच कैरेमल सिरप, 1 चुटकी दालचीनी पाउडर, 1 कप बारीक कटी कीवी, 1 कप बारीक कटा सेब, 1 कप बारीक कटी स्ट्रॉबेरी, एक कप अनार के दाने।

ऐसे बनाएं : दूध को उबालकर इसमें फेंटा दही मिलाएं। जब फट जाए तो इसे कपड़े से छान लें। उस पर एक कप ठंडा पानी डालें ताकि खट्टापन निकल जाए। एक प्लेट में छेना निकाल मसलें। दालचीनी पाउडर, चीनी अच्छे से मिलाएंं। एक गिलास में एक चम्मच कैरेमल सिरप फिर 1 चम्मच छेना, अनार के दाने, छेना, कीवी फिर छेना, स्ट्राबेरी, छेना और अंत में सेब की परत लगाएं। एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें सेट होने के लिए।
नोट : यह रेसिपी हमें रिमझिम अग्रवाल ने भेजी है। यदि आपके पास हैल्दी रेसिपी है, तो इसे अपने नाम, पते के साथ ई-मेल से healthpatrika@in.patrika.com पर भेजें। रेसिपी के बारे मे΄ स्पष्ट व सेहत के फायदों के बारे में भी लिखें। इसके साथ मे΄ डिश की तस्वीर भी भेजें। चयनित रेसिपी पत्रिका हैल्थ पेज पर भी प्रकाशित होगी।